NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 मछुआरे घायल, भारत ने राजदूत को तलब किया
    अगली खबर
    श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 मछुआरे घायल, भारत ने राजदूत को तलब किया
    श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 मछुआरे घायल (पिक्सल)

    श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 मछुआरे घायल, भारत ने राजदूत को तलब किया

    लेखन गजेंद्र
    Jan 28, 2025
    04:04 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका में 13 मछुआरों को हिरासत में लेने के दौरान पड़ोसी देश की नौसेना ने गोलीबारी की, जिसमें 5 मछुआरे घायल हो गए हैं। घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध जताया है।

    विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि आज सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के निकट 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है।

    नाव पर सवार 13 मछुआरों में 5 घायल हैं, जिसमें 2 गंभीर हैं।

    गोलीबारी

    जाफना के अस्पताल में चल रहा इलाज

    मंत्रालय ने बताया कि सभी घायल मछुआरों का जाफना के टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जाफ़ना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से अस्पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

    उन्होंने मछुआरों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की है। मामले को लेकर कड़ा विरोध शुरू हो गया है।

    घटना को लेकर दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय ने मंगलवार सुबह तलब किया और विरोध जताया।

    विरोध

    श्रीलंका में भी उठाया गया मामला

    मंत्रालय ने बयान में बताया कि कोलंबो में भारत के उच्चायोग ने भी श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष इस मामले को उठाया है।

    मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से संबंधित मुद्दों को मानवीय तरीके से, आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

    किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है, दोनों सरकारों के बीच मौजूदा सहमति का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका
    श्रीलंकाई नौसेना
    विदेश मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    श्रीलंका

    रामसेतु का वास्तविक स्वरूप वहां मौजूद, यह कह पाना मुश्किल- संसद में सरकार ने कहा राज्यसभा
    श्रीलंका जैसी हो सकती है पाकिस्तान की स्थिति, आर्थिक संकट के बीच पूर्व अर्थशास्त्री ने चेताया पाकिस्तान समाचार
    तमिल नेता पाझा नेदुमारन का सनसनीखेज दावा- जिंदा है लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण श्रीलंका सरकार
    चीन का पाकिस्तान और श्रीलंका को कर्ज देना चिंताजनक, उठा सकता है जबरन फायदा- अमेरिका अमेरिका

    श्रीलंकाई नौसेना

    कथित घुसपैठ को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, एक घायल- रिपोर्ट तमिलनाडु

    विदेश मंत्रालय

    हिंदू मंदिर पर हुए खालिस्तानी हमले पर भारत की कनाडा से मांग, दोषियों को पकड़ा जाए कनाडा
    बांग्लादेश में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारत का विरोध, जानिए क्या कहा बांग्लादेश
    बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने पर भारत नाराज, कहा- अंतरिम सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए बांग्लादेश
    गौतम अडाणी के गिरफ्तारी वारंट पर केंद्र सरकार का जवाब, कहा- अमेरिका से अनुरोध नहीं मिला गौतम अडाणी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025