Page Loader
एसपी बघेल को कानून राज्य मंत्री के पद से हटाया गया, जानें क्या जिम्मेदारी दी गई
कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री पद से हटाए गए एसपी बघेल (तस्वीर: ट्विटर/@spsinghbaghelpr)

एसपी बघेल को कानून राज्य मंत्री के पद से हटाया गया, जानें क्या जिम्मेदारी दी गई

लेखन गजेंद्र
May 18, 2023
05:08 pm

क्या है खबर?

कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को हटाने के बाद मंत्रालय के राज्य मंत्री एसपी बघेल को भी हटा दिया गया है। उनको स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर बघेल को स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। बता दें कि इससे पहले रिजिजू को हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून सौंपा गया था।

पद

कौन हैं एसपी बघेल?

सत्यपाल सिंह बघेल आगरा से भाजपा सांसद हैं। वह फिरोजाबाद की जलेसर सीट से पहली बार सांसद बने हैं। बघेल औरेया के मूल निवासी हैं। 2017 में टुंडला से विधायक बनने के बाद वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने अपना सियासी सफर समाजवादी पार्टी से शुरू किया था। इसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी से होते हुए भाजपा में आए। बघेल 2014 में फिरोजाबाद से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव से चुनाव हार चुके हैं।