NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर
    देश

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 05, 2022, 04:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर
    भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला

    रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मुठभेड़ में एक कथित तस्कर मारा गया है। यह मुठभेड़ आज सुबह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई। अधिकारियों ने बताया कि तस्करों का एक समूह दवा की तस्करी रहा था। इसी दौरान उनकी तरफ से BSF जवानों पर हमला किया गया। इसकी जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली में एक तस्कर ढेर हो गया है।

    सुबह 3 बजे हुई थी मुठभेड़

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह सागरपारा सीमा चौकी इलाके में यह मुठभेड़ हुई थी। खुफिया विभाग की तरफ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद 141 बटालियन की एक पेट्रोलिंग पार्टी यहां तैनात थी। इसी दौरान अल सुबह करीब तीन बजे सुरक्षाबलों को तस्करों की आवाजाही नजर आई। ये तस्कर 10 से 15 की संख्या में थी, जो बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहे थे। सुरक्षाबलों ने इसकी जानकारी पेट्रोलिंग पार्टी को दे दी।

    तस्करों ने सुरक्षाबलों पर किया पत्थरों से हमला

    थोड़ा आगे बढ़ने पर इन तस्करों ने पत्थरों और दूसरी चीजों से वहां तैनात सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इसके जवाब में पेट्रोलिंग पार्टी की तरफ से कार्रवाई हुई। BSF के अधिकारियों ने बताया कि पहले इन जवानों ने गैर घातक हथियारों से तस्करों का भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद अपनी सुरक्षा में जवानों ने गोलियां चलाई। गोली लगने से एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई।

    अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए बाकी तस्कर

    गोलियों की आवाज सुनकर बाकी तस्कर अपने साथी को पीछे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। मृतक तस्कर की पहचान मुर्शिदाबाद के रहने वाले रोहिल मंडल के तौर पर हुई है। सुरक्षाबलों ने तस्कर के पास से फेंसेडिल दवा की 532 बोतलें जब्त की हैं, जिनकी बांग्लादेश में तस्करी की जानी थी। बता दें कि भारत और बांग्लादेश सीमा पर अकसर तस्करी की कोशिशें होती रहती हैं, जिन्हें रोकना सुरक्षाबलों के लिए चुनौती होती है।

    पिछले साल नवंबर में मारे गए थे दो तस्कर

    बीते साल नवंबर में भी भारत-बांग्लादेश सीमा पर जवानों और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक भारतीय समेत दो तस्कर मारे गए थे। ये दोनों बांग्लादेश से मवेशियों की तस्करी कर भारत लाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सीमा पर तैनात BSF जवानों ने उन्हें ललकारते हुए वापस लौटने को कहा, लेकिन उन्होंने अनसुना करते हुए जवानों पर ही हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में BSF जवानों ने दोनों तस्करों को ढेर कर दिया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    भारत, बांग्लादेश के साथ 4,096 किलोमीर लंबी भूमि सीमा साझा करता है। इनमें से 2216.70 किलोमीटर पश्चिम बंगाल, 263 किलोमीटर असम, 443 किलोमीटर मेघालय, 856 किलोमीटर त्रिपुरा और 318 किलोमीटर लंबी सीमा मिजोरम से सटी हुई है। यह सीमा मैदानी, पानी, पहाड़ी और जंगली क्षेत्र से होकर गुजरती है। कई जगहों पर गहन आबादी वाले इलाके हैं। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी BSF के पास है। BSF को अकसर यहां तस्करी और घुसपैठ की घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    बांग्लादेश
    तस्करी
    सीमा सुरक्षा बल

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    पश्चिम बंगाल

    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? दिल्ली
    ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी पश्चिम बंगाल सरकार
    पश्चिम बंगाल: मिड डे मील में मिला सांप, खाना खाकर बीमार हुए कई बच्चे मिड डे मील
    पश्चिम बंगाल में नहीं हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, रेलवे ने जांच के बाद कहा वंदे भारत एक्सप्रेस

    बांग्लादेश

    बांग्लादेश में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, हत्या के बाद महिला के शव को टुकड़ों में काटा हत्या
    बांग्लादेश सरकार ने 'डॉलर बचाने के लिए' रद्द किया नोरा फतेही का डांस शो बॉलीवुड समाचार
    नेपाल में मारा गया भारत में नकली नोट सप्लाई करने वाला ISI एजेंट पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा असम

    तस्करी

    असम: पुलिस ने जब्त कीं 90 किलोग्राम नशीली गोलियां, 40 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत असम
    जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद भारतीय सेना
    अमेरिका में गांजा रखने के दोषी माफ, बाइडन बोले- इसके लिए जेल नहीं होनी चाहिए अमेरिका
    दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 पिस्तौलों के साथ शादीशुदा दंपति गिरफ्तार दिल्ली

    सीमा सुरक्षा बल

    गणतंत्र दिवस पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित गणतंत्र दिवस
    दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर पहली बार BSF के ऊंट दल पर दिखेंगी महिला जवान दिल्ली
    पंजाब: पाकिस्तानी ड्रोन से भेजे जा रहे थे चीनी हथियार, BSF ने मार गिराया पंजाब
    गुजरात: BSF जवान की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार गुजरात

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023