Page Loader
उत्तर प्रदेश: सारस से मिलने कानपुर पहुंचा आरिफ, दोस्त को देख पिंजड़े में उछल पड़ा पक्षी
सारस से मिलने पहुंचा आरिफ तो पिंजड़े में उछल पड़ा पक्षी (तस्वीर: ट्विटर/@kajukatla)

उत्तर प्रदेश: सारस से मिलने कानपुर पहुंचा आरिफ, दोस्त को देख पिंजड़े में उछल पड़ा पक्षी

लेखन गजेंद्र
Apr 11, 2023
06:05 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अमेठी में सारस और इंसान की दोस्ती से सोशल मीडिया पर छाने वाले आरिफ मंगलवार को पक्षी से मिलने के लिए कानपुर प्राणी उद्यान पहुंचे। यहां पिंजड़े में बंद सारस ने जैसे ही अपने पुराने दोस्त को देखा, वह पिंजड़े में उछलने लगा और पंख फड़फड़ाने लगा। उसने गर्दन ऊंची करके आरिफ को देखने की कोशिश की और पिंजड़े में ही इधर-उधर दौड़ने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

प्रेम

क्या है मामला?

अमेठी के मोहम्मद आरिफ को सारस खेत में जख्मी हालत में मिला था। वह उसे घर ले आए थे और मरहम-पट्टी की, जिसके बाद सारस उनसे घुल-मिल गया था। वह आरिफ के साथ ही खाता था। वीडियो सामने आने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सारस को रायबरेली के पक्षी विहार और फिर कानपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया। आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा था।

ट्विटर पोस्ट

कानपुर के बर्ड सेंचुरी में अपने दोस्त को देख खुश हुआ सारस