
गोवा में रूसी पर्यटक की समुद्र में डूबने से मौत, महिला साथी को लोगों ने बचाया
क्या है खबर?
गोवा में छुट्टी बिताने आए एक 33 वर्षीय रूस के नागरिक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी महिला मित्र के साथ घूमने आए थे।
गोवा पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार को उत्तरी गोवा जिले के मोरजिम समुद्र तट पर घटी है। मृतक की पहचान रूसी नागरिक दिमित्री लवोव के रूप में हुई है।
उनकी महिला मित्र का नाम इरिना रुडेम्को (28) है। उनको स्थानीय लोगों ने किसी तरह डूबने से बचा लिया।
हादसा
शाम 5 बजे समुद्रा में उतरे थे दोनों
पुलिस ने बताया कि लवोव और रुडेम्को दोनों रविवार शाम को 5 बजे अरब सागर में नहाने और मस्ती करने के लिए उतरे थे, लेकिन पानी का बहाव तेज था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों नहाते हुए बीच पानी में चले गए और तेज बहाव में फंस गए। रुडेम्को खुद को किनारे लाने में कामयाब रहीं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया।
लेकिन युवक की डूबने से मौत हो चुकी थी। उनका शव बरामद हो गया है।
जांच
गोवा में विदेशी नागरिकों की मौत की संख्या बढ़ी
गोवा में विदेशी नागरिकों की मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है। छुट्टियां मनाने के लिए आने वाले अधिकतर विदेशी किसी हादसे में या अन्य कारणों से मौत को गले लगा रहे हैं।
इस साल जनवरी में 3 विदेशी नागरिकों की मौत हुई थी, जो आप्राकृतिक थी। सभी होटल में मृत पाए गए थे।
इसके अलावा 2017 में सामने आई एक रिपोर्ट में पता चला था कि बीते 12 साल में 245 विदेशी नागरिकों की मौत गोवा में हुई है।