Loading...
CJP के आशुतोष और सौरभ की क्यों हुई गिरफ्तारी? दिल्ली पुलिस ने बताई वजह
दिल्ली पुलिस ने CJP प्रवक्ताओं की गिरफ्तारी की वजह बताई है

CJP के आशुतोष और सौरभ की क्यों हुई गिरफ्तारी? दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

लेखन आबिद खान
Oct 14, 2026
05:12 pm

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कथित तौर पर प्रवेश करने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली की विशेष कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। दरअसल, तीनों को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। रात 3 बजे उन्हें एहतियातन गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस ने गिरफ्तारी की वजह बताई है।

वजह

CJP नेताओं पर लगे ये आरोप

पुलिस ने बताया कि CJP नेताओं को पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालना, कानून का बार-बार उल्लंघन और सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरों को उकसाने की कोशिश करने के चलते गिरफ्तार किया गया है।

दास को तिहाड़ में जेल नंबर 2 में और रांका को जेल नंबर 4 में रखा गया है।

पुलिस ने कहा कि नेताओं को सार्वजनिक शांति भंग करने और बार-बार कानून का उल्लंघन करने के मद्देनजर एहतियाती हिरासत में लिया गया था।

पुलिस

BNSS की धारा 126 और 170 के तहत हुई कार्यवाही

पुलिस ने नेताओं को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष पेश किया गया, जहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्यवाही शुरू की गई।

पुलिस ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिपोर्ट में मौजूद विवरणों और इस आशंका पर विचार किया कि जमानत पर रिहा किए जाने पर दोनों नेता उल्लंघनों को दोहरा सकते हैं और दूसरों को कानून तोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

FIR

नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई 2 FIR

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की घटना के बाद CJP के सभी 14 सदस्यों को हिरासत में लिया गया था।

इस घटना के संबंध में 2 FIR दर्ज की गई थीं। कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में धारा 223(A), 332 और 61(2) के तहत FIR दर्ज की गई।

वहीं, संसद मार्ग थाने में धारा 221, 115(2), 132, 121(1) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई थी। दोनों FIR 13 अक्टूबर को दर्ज की गई थीं।

ADVERTISEMENT

जंतर मंतर

सरकार ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया

12 अक्टूबर को सरकार ने दिल्ली के जंतर मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया था। इसके बजाय रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए थे।

विपक्षी नेताओं ने इस कदम की आलोचना की थी।

इसी के बाद CJP के सह-संस्थापक सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ अन्य सहयोगी जंतर-मंतर के लोहे के गेट को फांदकर चुपके से अंदर चले गए और तिरंगा लहराया था।

ADVERTISEMENT