Loading...
CJP प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, ये सरकार भी जाएगी
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है

CJP प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, ये सरकार भी जाएगी

लेखन आबिद खान
Oct 10, 2026
01:40 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी और फिर लोकतंत्र की मरम्मत शुरू होगी। राहुल ने संसद के सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के सांसदों के बीच दिए अपने भाषण की एक वीडियो क्लिप भी शेयर की। इसमें राहुल कहते दिख रहे हैं कि विपक्षी प्रदर्शनों ने इस सरकार की नींव हिला दी है।

बयान

राहुल बोले- मुझे हमेशा भारत के लोगों की आवाज बनना है

राहुल ने कहा, "मैं 2004 में राजनीति में आया और उस वक्त भारत लोकतांत्रिक रूप से आजाद था। 2014 में कई बदलाव किए गए और अब ये हर किसी भारतीय के सामने साबित होने जा रहा है। मुझे बचपन से ही सिखाया गया है कि मुझे हमेशा भारत के लोगों की आवाज बनना है और उनके अधिकारों की पुरजोर तरीके से बात करनी है। मैं इसी आइडिया के साथ राजनीति में आया हूं।"

भाजपा

भाजपा बोली- राहुल देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल पर निशाना साधा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल विदेशी ताकतों के जरिए देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जो कर रहे हैं, भारत का युवा उन्हें देख रहा है। आप इस देश के सांविधानिक ढांचे को चुनौती दे रहे हैं और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका जवाब जनता देगी। आपके ये मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।"

ADVERTISEMENT