Loading...
राहुल गांधी बोले- हिंदुस्तान के युवाओं पर मुझे गर्व, हम आपके साथ खड़े
राहुल गांधी ने युवा प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है

राहुल गांधी बोले- हिंदुस्तान के युवाओं पर मुझे गर्व, हम आपके साथ खड़े

लेखन आबिद खान
Oct 10, 2026
05:20 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवा प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के युवाओं पर उन्हें गर्व है और वे उनके साथ खड़े हैं। राहुल ने सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "इस कहानी के खलनायक नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार और अजीत डोभाल धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ से दायरा सिमट रहा है।"

बयान

राहुल बोले- इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान कायरता है

राहुल ने कहा, "मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से लड़ रहा हूं। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूं, इनकी हर चाल से वाकिफ हूं। इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है- कायरता। जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए- 10,000, 20,000 50,000 जितनी चाहें बुला लीजिए। सारे नेताओं को गिरफ्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ्तार कर लीजिए।"

संविधान

हम संविधान की रक्षा करेंगे- राहुल

राहुल ने कहा, "घबराइये मत- हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज की हिफाजत करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।"

ADVERTISEMENT