Page Loader
पंजाब में पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प में 7 घायल, जानिए क्या है मामला
पंजाब में पुलिस और किसानों के बीच भूमि अधिग्रहण को लेकर झड़प (तस्वीर: एक्स/@editor_amit)

पंजाब में पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प में 7 घायल, जानिए क्या है मामला

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2025
01:13 pm

क्या है खबर?

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस और किसानों के बीच झड़प होने की खबर आई है। यह झड़प भूमि अधिग्रहण को लेकर हुआ है, जिसमें 7 किसानों के घायल होने की खबर है। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए सरकार भूमि अधिग्रहित करना चाहती है, जबकि किसानों का कहना है कि उनको नोटिस नहीं दिया गया है और न ही उचित मुआवजा मिला है। इसी को लेकर मंगलवार को पुलिस और किसान आमने-सामने आ गए।

धरना

वीडियो में बुजुर्ग किसानों को धक्का देती दिखी पुलिस

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुलिस बुजुर्ग किसानों को ऊंचाई वाली जगहों से नीचे ढकेलती दिख रही है। इससे पहले 5 मार्च को भी किसानों और पुलिस के बीच चंडीगढ़ में धरने को लेकर टकराव देखने को मिला था। किसानों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की योजना बनाई थी, लेकिन उनके नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था और जत्थे को रास्ते में रोका गया था।

बयान

मुख्यमंत्री मान ने धरना-प्रदर्शन पर जताई है नाराजगी

किसानों द्वारा 5 मार्च को चंडीगढ़ में बुलाए गए प्रदर्शन को इजाजत न मिलने पर किसानों ने मान सरकार के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री मान ने किसानों को चंडीगढ़ प्रदर्शन न करने के लिए कहा था और इसके लिए किसानों की एक बैठक बुलाई थी, लेकिन किसानों ने मान की बात मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद मान बैठक छोड़कर चले गए और कहा कि वे पंजाब को 'धरना राज्य' नहीं बनने देंगे