NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा
    देश

    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा

    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा
    लेखन नवीन
    Jan 30, 2023, 04:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा
    नीतीश कुमार ने भाजपा पर पलटवार किया

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि वह मर जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके सरकार में रहते हुए भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिना आधार के झूठे केस में फंसाने का काम किया है। दरअसल, नीतीश के गठबंधन में वापस जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी और भाजपा ने कहा था कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) से साथ कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा।

    क्या था मामला?

    बिहार में एक बार फिर JDU और भाजपा के गठबंधन को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। इसके बाद बिहार भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा था कि JDU के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से उनकी बात हुई है, जिसमें कहा गया कि किसी भी सूरत में JDU के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा।

    भाजपा से गठबंधन करके गलत किया- नीतीश

    नीतीश ने कहा, "हम लोग तो अटलजी को मानने वाले हैं, वो कितना अच्‍छा काम किये। इसके बाद तो हमने इनका साथ छोड़ दिया था। फिर बाद में हमारे पीछे पड़कर साल 2017 में हमें अपने साथ मिला लिया। हालांकि, इसके बाद हमें एहसास हो गया था कि ये गलत किया। 2020 में हम मुख्‍यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, बाद में इनका अलग ही खेल देखने को मिला। हमारे पार्टी के नेता कई बार इस बारे में कहते थे।"

    भाजपा को गठबंधन के कारण मिले अल्पसंख्यकों के वोट- नीतीश

    नीतीश ने भाजपा के अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में से 36 सीटों पर जीत के दावे पर कहा, "भाजपा भूल गई है जब हम साथ में थे, तब अल्‍पसंख्‍यकों का भी वोट इनको मिलना शुरू हो गया था और इसके दम पर ही ये काफी सीट जीतने में सफल रहे थे।" उन्होंने कहा कि भाजपा पुरानी वाली पार्टी नहीं रह गई है और इन्होंने पार्टी को पूरी तरह बदल दिया है।

    नीतीश ने तोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा- भाजपा

    भाजपा के बिहार प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा कि गठबंधन को लेकर चल रही अफवाहों पर पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। जायसवाल ने कहा कि नीतीश अब लोकप्रिय नहीं रह गए हैं, 2020 के चुनाव में JDU का प्रदर्शन खराब रहा था और भाजपा ने उससे बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि JDU ने गठबंधन नहीं हो सकता है और नीतीश ने गठबंधन नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा तोड़ा है।

    नीतीश ने पहले भी कहा था, नहीं करूंगा गठबंधन- भाजपा

    बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा, "आपने पहले भी कहा था कि भाजपा के साथ नहीं जाएंगे, फिर भी आपने हमसे गठबंधन किया।" उन्होंने कहा, "भाजपा ने आपको सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री बनाया था और आप जिसके सहारे जीत का दावा कर रहे हैं, उसे (तेजस्वी यादव) भी भाजपा ने ही बनाया है। आपको कितनी सीटें मिलेगी, ये सबको पता है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    जनता दल यूनाइटेड
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोदी सरनेम मामले पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- राहुल का अहंकार बड़ा और समझ छोटी जेपी नड्डा
    पृथ्वी की तरफ 43,249 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 FT2 एस्ट्रोयड
    भारत के कई राज्यों में फैल रहा सब-वेरिएंट XBB.1.16, मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार   कोरोना वायरस
    सेंधा नमक बनाम सामान्य नमक: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?  खान-पान

    बिहार

    शेखर सुमन के बहनोई लापता, अभिनेता ने CBI से लगाई गुहार बॉलीवुड समाचार
    भाजपा ने बिहार और दिल्ली समेत 4 राज्यों में नए अध्यक्ष बनाए, जानें किसको मिली जिम्मेदारी जेपी नड्डा
    तेज प्रताप यादव को सपने में दिखे भगवान श्रीकृष्ण, शेयर किया 'दर्शन' का वीडियो तेज प्रताप यादव
    गुजरात: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को उड़ाने की धमकी, आरोपी सूरत से गिरफ्तार नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार

    लालू यादव के परिवार पर छापों से खुश हैं नीतीश कुमार- सुशील कुमार मोदी बिहार
    तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले की झूठी खबर फैलाई, BJP नेता और पत्रकारों पर केस बिहार
    लोकसभा चुनाव 2019 में 17 सीटों के बदले NDA छोड़ने वाली थी JDU- प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर
    नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख बिहार

    जनता दल यूनाइटेड

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण बिहार
    JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन बिहार
    बिहार में जहरीली शराब से 2016-2021 तक 200 मौतें, NCRB आंकड़ों में सिर्फ 23 का जिक्र बिहार
    बिहार: जमीन के विवाद को लेकर गोलीबारी में चार घायल, जदयू विधायक के बेटे पर आरोप बिहार

    भाजपा समाचार

    कौन हैं पूर्णेश मोदी, जिनकी शिकायत पर राहुल गांधी को सुनाई गई 2 साल की सजा? राहुल गांधी
    सारस के गुम होने पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, दुनियाभर में आंदोलन की चेतावनी दी अखिलेश यादव
    दिल्ली में 'पोस्टर वार' जारी, अब भाजपा ने लगाए 'केजरीवाल हटाओ' के पोस्टर; जानें पूरा मामला आम आदमी पार्टी समाचार
    टीपू सुल्तान को किसने मारा? कर्नाटक में चुनाव से पहले मचा घमासान, जानिए क्या है मामला कर्नाटक चुनाव

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023