Loading...
CJP के तिरंगा मार्च के मद्देनजर NDMC ने 2 दिन के लिए सेंट्रल पार्क बंद किया
CJP के तिरंगा मार्च के मद्देनजर NDMC ने 2 दिन के लिए सेंट्रल पार्क बंद किया

CJP के तिरंगा मार्च के मद्देनजर NDMC ने 2 दिन के लिए सेंट्रल पार्क बंद किया

लेखन गजेंद्र
Oct 15, 2026
08:26 pm

क्या है खबर?

नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च के आह्वान को देखते हुए कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को 2 दिन के लिए बंद कर दिया है। NDMC ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा, "प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रखा जाएगा।" बता दें कि CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को यहां तिरंगा लहराने का आह्वान किया है।

ऐलान

छात्र संगठन और सिविल सोसाइटी भी जुटेंगी

दिपके ने गुरुवार को भारतीय प्रेस क्लब में सिविल सोसाइटी और छात्र संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तिरंगा मार्च का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में तिरंगा लहराने के लिए तिहाड़ जेल भेजा गया है, जबकि ये कोई अपराध नहीं है।

उन्होंने इसी के विरोध में सभी लोगों से शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क आने का आह्वान किया था। उनके साथ छात्र संगठन और सिविल सोसाइटी भी शामिल होगी।

ट्विटर पोस्ट

NDMC का आदेश

ADVERTISEMENT

सख्ती

लगातार बढ़ती जा रही सख्ती

केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बढ़ रहे विरोध को देखते हुए सख्ती भी लगातार बढ़ाती जा रही है।

इससे पहले CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, जिसे देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे और मध्य दिल्ली में 23,000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो बंद पर आपत्ति जताई तो मेट्रो निगम ने 57 में 45 स्टेशन ही बंद किए।

ADVERTISEMENT