NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: मुंबई में 24 घंटों में सामने आए अब तक के रिकॉर्ड 5,504 मरीज
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: मुंबई में 24 घंटों में सामने आए अब तक के रिकॉर्ड 5,504 मरीज

    कोरोना वायरस: मुंबई में 24 घंटों में सामने आए अब तक के रिकॉर्ड 5,504 मरीज

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 25, 2021
    09:08 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस ने फिर से अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। वर्तमान में संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र की हालत सबसे अधिक खराब है और यहां भी मुंबई में सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।

    पिछले 24 घंटे में मुंबई में संक्रमण के 5,504 नए मामले सामने आए हैं।

    मुंबई में महामारी की शुरुआत के बाद दैनिक मामलों में यह सबसे बड़ी संख्या है। ऐसे में अब मुंबई में भी लॉकडाउन का डर सताने लगा है।

    हालात

    मुंबई में लगातार बिगड़ते जा रहे हैं हालात

    मुंबई में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां बुधवार को भी 5,285 नए मामले सामने आए थे।

    ऐसे में यहां संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन नया रिकॉर्ड बना रही है। इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 3.77 लाख के पार पहुंच गई है।

    यहां गुरुवार को 2,281 लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं और 14 की मौत हुई है। इसके साथ मृतकों की कुल संख्या 11,620 पर पहुंच गई और सक्रिय मामलों की संख्या 33,961 है।

    जानकारी

    24 घंटे में की गई 46,869 लोगों की कोरोना जांच

    बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में लगातार कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। पिछले 24 घंटों में 46,869 लोगों की जांच की गई है। जांच की संख्या को प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है। इससे मामले भी बढ़ रहे हैं।

    कमी

    ठीक होने की दर में आई कमी

    BMC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मुंबई में कोरोना संक्रमण से मरीजों के ठीक होने की दर में भी गिरावट आना शुरू हो गया है।

    बुधवार रिकवरी रेट 90 प्रतिशत थी जो गुरुवार को 88 प्रतिशत पर आ गई।

    इसी तरह बुधवार को शहर में संक्रमितों की संख्या के दोगुना होने की दर 84 दिन थी जो एक दिन में ही गिरकर 75 दिन पर आ गई है। इस आंकड़े ने सरकार और विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है।

    कार्रवाई

    457 इमारतों को किया जा चुका है सील

    BMC अधिकारियों के अनुसार महमारी से बचाव के लिए पांच से अधिक संक्रमित मरीजों वाली कुल 457 इमारतों को सील कर दिया गया है।

    इसी तरह आगामी होली पर सार्वनिजक समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

    आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बचाव के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं।

    जानकारी

    शहर में 10 लाख लोगों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन

    BMC अधिकारियों के अनुसार मुंबई में वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 10 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। अब प्रतिदिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

    संक्रमण

    भारत और महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 53,476 नए मामले आए और 251 मरीजों की मौत हुई है।

    देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,17,87,534 हो गई है। इनमें से 1,60,692 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,95,192 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह महाराष्ट्र में 31,855 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 95 की मौत हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या 25,64,881 पर पहुंच गई और 53,684 की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    मुंबई

    कोरोना: पार्क, बस अड्डों और पर्यटन स्थलों पर हो रहा नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन पुणे
    मुंबई में 68 वर्षीय बुजुर्ग कुत्ते से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार रेप
    अक्षय की 'सूर्यवंशी' अब 30 अप्रैल को होगी रिलीज- रिपोर्ट अक्षय कुमार
    मनसुख हीरेन नहीं, कोई और है अंबानी के घर के बाहर मिली स्कॉर्पियो का मालिक मुकेश अंबानी

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 22,854 नए मामले, 126 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच नागपुर में 15 मार्च से लगेगा पूर्ण लॉकडाउन उद्धव ठाकरे

    कोरोना वायरस

    मुंबई: मास्क न पहनने के कारण रोके जाने पर बिफरी महिला, BMC मार्शल से की हाथापाई मुंबई
    झारखंड: फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देगी सरकार झारखंड
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, आइसोलेट हुए पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: दिल्ली में 24 घंटों में सामने आए इस साल के रिकॉर्ड 813 मरीज भारत की खबरें

    महामारी

    बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है अगले 10 दिन- टास्क फोर्स विशेषज्ञ मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,577 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,500 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    दिल्ली की जेलों से पैरोल पर रिहा हुए 80 कैदी फरार, तलाश जारी दिल्ली पुलिस
    वैक्सीनेशन अभियान: देशभर में अगले दो दिन नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या है कारण भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025