NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वर्ली BMW हादसा: आरोपी मिहिर शाह ने हादसे के बाद गर्लफ्रेंड को 40 बार फोन किया
    अगली खबर
    वर्ली BMW हादसा: आरोपी मिहिर शाह ने हादसे के बाद गर्लफ्रेंड को 40 बार फोन किया
    मुंबई के वर्ली BMW हादसे में मिहिर शाह को लेकर कई खुलासे

    वर्ली BMW हादसा: आरोपी मिहिर शाह ने हादसे के बाद गर्लफ्रेंड को 40 बार फोन किया

    लेखन गजेंद्र
    Jul 11, 2024
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के आरोपी बेटे मिहिर शाह को लेकर पुलिस ने कुछ खुलासे किए हैं।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, मिहिर ने दंपति को टक्कर मारने के बाद घबराई हुई हालत में अपनी गर्लफ्रेंड को 40 बार फोन किया था।

    मिहिर से घटना की जानकारी मिलने पर उसकी गर्लफ्रेंड ने मिहिर की बहन पूजा को फोन किया।

    जांच

    पूजा मिहिर को गोरेगांव ले गई

    पुलिस ने बताया कि पूजा को घटना का पता चलते ही वह अपने भाई को गोरेगांव ले गई और उसके बाद वहां से बोरीवली स्थित अपने घर ले आई।

    घर पहुंचने पर मिहिर और उनके परिवार के 3 सदस्य, उनके दोस्त अवदीप के साथ 2 कार पर सवार होकर ठाणे के एक रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए। यहां से कुछ घंटों के बाद वे मुरबाद के एक अन्य रिसॉर्ट में चले गए।

    फिर सोमवार को पूरा समूह शाहपुर चला गया।

    दौरा

    पुलिस को दोस्त के फोन से मिली थी लोकेशन

    पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम मिहिर और अवदीप विरार के एक रिसॉर्ट चले गए थे, जबकि परिवार के अन्य लोग शाहपुर में ही रुके थे।

    पुलिस ने करीब 72 घंटे की राज्यव्यापी तलाशी के बाद मिहिर मंगलवार को एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया था।

    पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी तब हो पाई, जब अवदीप ने 15 मिनट के लिए अपना फोन चालू किया था। इससे पुलिस को मिहिर के विरार में होने की जानकारी मिली।

    जांच

    मिहिर ने पुलिस से छिपने को महाराष्ट्र में कई जगह की यात्रा की 

    रिपोर्ट के मुताबिक, विरार पहुंचने से पहले मिहिर ने पुलिस से बचने के लिए महाराष्ट्र में कई जगह की यात्रा की। वह नासिक, इगतपुरी, गणेशपुरी और ठाणे होकर विरार आया था।

    पुलिस ने बताया कि मिहिर और BMW के चालक राजर्षि बिदावत को वह वर्ली ले गई और घटनास्थल पर दोबारा से वारदात का दृश्य बनाया।

    आरोपी के परिवार से पुलिस ने 12 फोन बरामद किए हैं। मिहिर ने पुलिस से अपने किए पर पछतावा जताया है।

    घटना

    क्या है मामला?

    कोलीवाडा निवासी प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी सुबह स्कूटी से मछली खरीदने गए थे। वापसी में मिहिर ने तेज रफ्तार BMW कार से स्कूटी को टक्कर लगी।

    कावेरी स्कूटी में फंसकर कार से साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई और मौत हो गई। प्रदीप घायल थे।

    घटना के बाद से मिहिर फरार हो गया। बुधवार को गिरफ्तार हुआ मिहिर और चालक बिदावत पुलिस हिरासत में है। उनके पिता राजेश शाह को जमानत मिल चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    कार दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    मुंबई

    दिल्ली या बेंगलुरु नहीं, प्रवासियों के लिए मुंबई है सबसे महंगा शहर; अध्ययन में खुलासा दिल्ली
    पेट्रोल-डीजल: 18 जून के लिए जारी हुए नए भाव, जानिए कहां-कहां बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 19 जून के लिए जारी हुए ताजा भाव, इन राज्यों में बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 20 जून के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    कार दुर्घटना

    साइरस मिस्त्री मौत: दुर्घटना के समय कार चला रहीं महिला डॉक्टर के खिलाफ FIR साइरस मिस्त्री
    प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी कार दुर्घटना में घायल, पोते के पैर में फ्रैक्चर नरेंद्र मोदी
    इंडोनेशिया: कर्ज चुकाने से बचने के लिए महिला ने फेसबुक पर डालीं अपने "शव की तस्वीरें" इंडोनेशिया
    ऋषभ पंत कार दुर्घटना: टक्कर के बाद गाड़ी में क्यों लग जाती है आग? यहां जानिए ऋषभ पंत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025