Loading...
उज्जैन के महाकाल मंदिर में करंट की अफवाह फैलने पर मची भगदड़, कई श्रद्धालु बेहोश हुए
उज्जैन के महाकाल मंदिर में करंट की अफवाह फैलने पर मची भगदड़

उज्जैन के महाकाल मंदिर में करंट की अफवाह फैलने पर मची भगदड़, कई श्रद्धालु बेहोश हुए

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
01:17 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर भगदड़ मच गई, जिसकी चपेट में आकर कई श्रद्धालु जख्मी हो गए। घटना मंदिर के ऊपरी तल पर बने श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के पास घटी। यहां दर्शन के लिए लंबी कतार लगी हुई थी, तभी करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में खड़े कई बुजुर्ग और बच्चे दब गए। कुछ लोगों के बेहोश होने की भी खबर है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

हरसिद्धि चौराहे से नागचंद्रेश्वर मंदिर मंदिर के लिए रात 1 बजे से लाइन लगा हुई थी। सुबह आरती के समय गेट बंद कर श्रद्धालुओं का दर्शन रोक दिया गया।

जैसे ही गेट खुले लोग धक्का-मुक्की करने लगे। श्रद्धालुओं के लिए लगी बैरीकेडिंग में करंट आने की अफवाह फैलते ही लोग भागने लगे, जिससे टेंट गिर गया और बैरीकेड के ऊपर लोग गिर पड़े।

कुछ लोग इसी में दब गए। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को संभाला।

घायल

13 श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया

बताया जा रहा है कि नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में एक बार ही खुलते हैं, जिसके लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। अभी तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

भगदड़ जैसी स्थिति की वजह से करीब 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंदिर समिति ने भगदड़ की खबरों का खंडन किया है। समिति ने अपुष्ट खबरों को साझा करने से बचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

उज्जैन के महाकाल मंदिर में मची भगदड़

ADVERTISEMENT