NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: दो महीनों में पंजाब में बढ़े सबसे अधिक सक्रिय मामले, 12 गुना हुआ इजाफा
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: दो महीनों में पंजाब में बढ़े सबसे अधिक सक्रिय मामले, 12 गुना हुआ इजाफा

    कोरोना वायरस: दो महीनों में पंजाब में बढ़े सबसे अधिक सक्रिय मामले, 12 गुना हुआ इजाफा

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 03, 2021
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    पिछले दो महीनों से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को भी देश में 89,129 नए मामले सामने आए हैं, जो सितंबर के बाद सबसे अधिक हैं।

    वर्तमान में 10 राज्यों की हालत सबसे अधिक खराब है। इनमें महाराष्ट्र में हालात बेकाबू हैं।

    इसी तरह सक्रिय मामलों की बात करें तो पंजाब में पिछले दो महीनों में सबसे अधिक 12 गुना सक्रिय मामले बढ़े हैं। उसने महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है।

    हालात

    पंजाब में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    पंजाब में पिछले 24 घंटे में 2,873 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,45,768 पर पहुंच गई है।

    इनमें से 2,13,327 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए और 6,983 की मौत हो गई।

    वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 25,458 पर पहुंच गई है। इसमें प्रतिदिन तेजी से इजाफा हो रहा है और यही राज्य के लिए चिंता का कारण है।

    जानकारी

    ये राज्य है सबसे ज्यादा प्रभावित

    वर्तमान में कोरोना संक्रमण से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। इसके अलावा कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों को चिंतित कर रखा है।

    सबसे ज्यादा

    पंजाब में बढ़े सबसे अधिक सक्रिय मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6.50 लाख से बढ़कर 6,58,909 पर पहुंच गई है। 3 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच पंजाब में सबसे अधिक सक्रिय मामले बढ़े हैं।

    मंत्रालय के अनुसार 3 अप्रैल को पंजाब में महज 2,122 सक्रिय मामले थे, जो 3 अप्रैल को 23,286 की बढ़ोतरी के साथ 25,458 पर पहुंच गए हैं। इस हिसाब से राज्य में सक्रिय मामलों में 12 गुना का इजाफा हुआ है।

    हरियाणा-दिल्ली

    हरियाणा और दिल्ली में बढ़े 10-10 गुना सक्रिय मामले

    पंजाब के बाद दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 10-10 गुना का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 3 फरवरी को 1,217 सक्रिय मामले थे जो बढ़कर 11,994 पर पहुंच गए।

    इसी तरह हरियाणा में सक्रिय मामलों की संख्या 1,055 से बढ़कर 11,022 पर पहुंच गई है। यह स्थिति दोनों राज्यों के लिए चिंता का विषय है।

    पंजाब में SSA नगर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।

    अन्य

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में हुआ नौ गुना का इजाफा

    मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में नौ गुना का इजाफा हुआ है। 3 फरवरी का यहां 42,830 मामले थे, जो अब बढ़कर 3,91,203 पर पहुंच गए हैं।

    इसी तरह छत्तीसगढ़ में सक्रियम मामले नौ गुना बढ़ते हुए 4,173 से 31,858 पर पहुंच गए हैं।

    कर्नाटक में सक्रिय मामले 5,943 से 34,238, मध्य प्रदेश में 2,423 से 19,336, तमिलनाडु में 4,517 से 18,606, गुजरात में 3,203 से 13,559 और उत्तर प्रदेश में 5,007 से 14,073 पर पहुंच गए हैं।

    महत्वपूर्ण

    क्यों महत्वपूर्ण है सक्रिय मामलों की गणना?

    कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले देश में वर्तमान में संक्रमण को प्रसारित करने वाले लोगों की संख्या को दर्शाते हैं। यह इस बात का भी सूचक है कि संक्रमण का प्रसार कितनी तेजी से हो रहा है।

    सक्रिय मामलों की गणना किसी राज्य की स्वास्थ्य सेवा दक्षता को भी प्रदर्शित करती है।

    सक्रिय मामलों में गिरावट तब तक नहीं आती है, जब तक ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से अधिक न हो। इनका कम होना जरूरी है।

    संक्रमण

    देश में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 89,129 नए मामले सामने आए और 714 मरीजों की मौत हुई है। ये पिछले छह महीनों में एक दिन में मिले सर्वाधिक मरीज हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,23,92,260 हो गई है। इनमें से 1,64,110 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,58,909 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    पंजाब
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    बाटला हाउस एनकाउंटर: इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी आरिज खान दोषी करार, 15 मार्च को होगी सजा देश
    दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देने होंगे कम पैसे, बिजली दरों में कटौती इलेक्ट्रिक वाहन
    दिल्ली बजट: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, 500 जगहों पर लहराएगा तिरंगा अरविंद केजरीवाल
    सही तरीके से मास्क न पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करें एयरलाइंस- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 53,476 नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने आए लगभग 32,000 मामले भारत की खबरें
    कोरोना: पुणे और मुंबई में रिकॉर्ड मामले, दोनों शहरों में बीते दिन मिले लगभग 12,000 मरीज मुंबई
    कोरोना वायरस: मुंबई में 24 घंटों में सामने आए अब तक के रिकॉर्ड 5,504 मरीज मुंबई
    मुंबई: मॉल में बने कोरोना अस्पताल में लगी आग, नौ लोगों की मौत मुंबई

    पंजाब

    मोबाइल टावर तोड़फोड़ मामले में होई कोर्ट ने पंजाब और केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस भारत की खबरें
    कृषि कानूनों के खिलाफ याचिकाओं पर 11 जनवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट दिल्ली
    पक्षियों से इंसानों में भी पहुंच सकता है बर्ड फ्लू- केंद्रीय मंत्री राजस्थान
    किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने समिति में इन लोगों को किया शामिल, उठे सवाल हरियाणा

    कोरोना वायरस

    भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर पर दी जानकारी क्रिकेट समाचार
    महाराष्ट्र: नांदेड़ में होला-मोहल्ला रोकने पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल महाराष्ट्र
    कोरोना: नासिक में बाजार जाने वाले लोगों को लेनी होगी टिकट, भीड़ रोकने का प्रयास भारत की खबरें
    कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' तय योजना के मुताबिक होगी रिलीज, भूषण कुमार ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025