NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार
    आंध्र प्रदेश में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार (तस्वीर: ANI)

    आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 03, 2022
    08:41 am

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश के अनकपल्ले जिले में कपड़ों की फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से ज्यादा महिला कर्मचारियों की तबियत बिगड़ गई है।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई महिलाओं ने उल्टी आने और जी मचलाने की शिकायत की है। इलाज के लिए इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार महिलाओं में कुछ गर्भवती बताई जा रही हैं।

    बीते दो महीनों में यह इस तरह की दूसरी घटना है।

    जानकारी

    कुल 53 लोग अस्पताल में भर्ती

    अनकपल्ले जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि ब्रांडिक्स स्पेशल इकॉनोमिक जोन के परिसर में गैस लीक होने से 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से लोगों को निकालने का काम जारी है।

    वहीं जिले में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 53 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी सेहत ठीक बनी हुई है और इलाज जारी है। अधिकतर को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

    घटना

    मंगलवार शाम की है घटना

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुआ था। फैक्ट्री की दूसरी शिफ्ट में करीब 1,000 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें से करीब 50 महिलाओं को उल्टी और जी मचलाने की शिकायत की है।

    उन्होंने बताया कि बाकी सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। बीमार कर्मचारियों में हल्के लक्षण हैं और उनका इलाज जारी है।

    पुरानी घटना

    जून में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

    ब्रांडिक्सSEZ में हजारों कर्मचारी काम करती हैं और इनमें से अधिकतर महिलाएं हैं। इस इलाके में कपड़े की कई फैक्ट्रियां लगी हुई हैं।

    इससे पहले 3 जून को भी यहां गैस लीक की घटना हुई थी, जिसमें 200 से अधिक महिलाएं बेहोश हो गई थी। तब बताया गया था पोरूस लैबोरेट्री यूनिट से लीक हुई अमोनिया गैस के कारण यह हादसा हुआ है।

    एक महीने बाद फिर हुए हादसे ने कर्मचारियों को डरा दिया है।

    जानकारी

    गैस लीक के बाद बंद करवाई गई लैब

    जून में हुए हादसे के बाद हैदराबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी की एक टीम ने लैब का दौरा कर गैस लीक का कारण जानने का प्रयास किया था। वहीं आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस यूनिट को बंद करने का आदेश दे दिया था।

    राज्य सरकार की तरफ से इस हादसे के कारण नहीं बताया गया था। कंपनी ने भी हादसे के कारण बताए बिना कर्मचारियों से काम करवाना शुरू कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    गैस लीक
    आंध्र प्रदेश सरकार

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    आंध्र प्रदेश

    केंद्र ने स्वीकारा- आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से हुई कुछ लोगों की मौत केंद्र सरकार
    मद्रास हाई कोर्ट ने पूछा- जनसंख्या नियंत्रित न कर सकने वाले राज्यों में अधिक सीटें क्यों? तमिलनाडु
    आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने अवमानना मामले में पांच IAS अधिकारियों को सुनाई जेल की सजा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    देश के आधे से अधिक किसान परिवारों पर कर्ज, पांच सालों में 57 प्रतिशत का इजाफा पंजाब

    गैस लीक

    भोपाल गैस त्रासदी: हादसे के 34 साल बाद भी सबकुछ याद दिला देती है ये फ़िल्में बॉलीवुड समाचार
    गैस सिलेंडर फटने पर कंपनी देती है 50 लाख रुपये तक का मुआवज़ा, जानें पूरी प्रक्रिया भारत की खबरें
    LPG सिलेंडर ख़ुद से घर लाने पर एजेंसी आपको देगी पैसे, जानें क्या है नियम भारत की खबरें
    मुंबई में अजीब गंध से परेशान हुए लोग, गैस लीक होने की अफवाह मुंबई

    आंध्र प्रदेश सरकार

    तेलुगू देशम पार्टी के सांसद भगवान शिव बनकर पहुंचे संसद, जानें क्या है पूरा मामला आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेशः चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, बेरोजगार युवाओं को देगी कारें आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेशः जगन रेड्डी की सरकार में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश
    जगमोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ रैली निकालने जा रहे चंद्रबाबू नायडू नजरबंद, भूख हड़ताल पर बैठे आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025