Page Loader
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 3.06 लाख नए मामले, 439 मौतें
भारत में कोरोना वायरस

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 3.06 लाख नए मामले, 439 मौतें

Jan 24, 2022
09:28 am

क्या है खबर?

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,06,064 नए मामले सामने आए और 439 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,95,43,328 हो गई है। इनमें से 4,89,848 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण मामलों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। देश में आधिकारिक तौर पर ओमिक्रॉन के 10,000 से अधिक मामले आ चुके हैं।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन ठीक हुए 2.43 लाख मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,43,495 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,68,04,145 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.07 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,74,753 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 71.70 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 75,07,225 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,42,115 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 56,43,097 ​​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 51,816 मौतें हुई हैं। इसी तरह 35,17,682 ​मामलों और 38,582 मौतों के साथ कर्नाटक और 31,33,990 मामलों और 37,218 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले और मौतें

कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 40,805 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 44 मरीजों की मौत हुई। यहां ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। केरल में 45,449 ​लोगों को संक्रमित पाया गया और 38 मरीजों की मौत दर्ज हुई। कर्नाटक में 50,210 मामले सामने आए और 19 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 30,580 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 40 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

डाटा

वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,62,26,07,516 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 27,56,364 खुराकें लगाई गईं। देश में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और बुजुर्गों को बूस्टर खुराक लगना शुरू हो गया है।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में 35.10 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 35.10 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 55.96 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.07 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8.66 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.41 करोड़ संक्रमितों में से 6.23 लाख मरीजों की मौत हुई है।