
उत्तर प्रदेश: गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द मिलेगी राहत, जानिए कब पहुंचेगा मानसून
क्या है खबर?
केरल समेत दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में मानसून पहुंच चुका है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्य अभी भी गर्मी की चपेट में है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देगा, लेकिन इससे पहले ही बारिश राहत दे सकती है।
अगले 3 दिन तक 40 जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी।
मौसम
आने वाले दिनों में क्या स्थिति रहेगी?
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय की वजह से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है, वहीं हिमालयी क्षेत्र में बन रहा पश्चिम विक्षोक्ष भी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इससे कम से कम 3 से 4 दिन राहत रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून 24 जून से पूरी तरह सक्रिय होगा और उससे पहले भी वर्षा होगी। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब में भी मौसम बदलेगा।