Page Loader
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चीना सीमा से लगा राजमार्ग बहा
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चीना सीमा से लगा राजमार्ग बहा

लेखन गजेंद्र
Apr 25, 2024
12:11 pm

क्या है खबर?

अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बुधवार को भूस्खलन हुआ, जिससे यहां चीन सीमा से लगा राजमार्ग बह गया। NDTV के मुताबिक, भूस्खलन राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुनली और अनिनी के बीच हुआ है। भूस्खलन की वजह से दिबांग घाटी से संपर्क कट गया, जो चीन सीमा से लगा हुआ है। भूस्खलन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग दिखाई दे रहा है।

तबाही

राष्ट्रीय राजमार्ग-33 जिलेवासियों और सेना के लिए लाइफलाइन

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए काम शुरू कर दिया है। यहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का इंतजाम किया जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग- 33 जिले और सेना के लोगों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि यह मार्ग 3 से 4 दिन में ठीक हो पाएगा।

ट्विटर पोस्ट

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन