NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गुजरात: खुद को CMO अधिकारी बताने वाला ठग कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर भागा
    अगली खबर
    गुजरात: खुद को CMO अधिकारी बताने वाला ठग कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर भागा
    गुजरात में खुद को CMO अधिकारी बताने वाला आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया

    गुजरात: खुद को CMO अधिकारी बताने वाला ठग कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर भागा

    लेखन आबिद खान
    Nov 12, 2023
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    खुद को गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) का अधिकारी बताने के आरोप में गिरफ्तार किया गया एक शख्स अदालत में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

    शख्स का नाम विराज पटेल बताया जा रहा है, जिसे अप्रैल में धोखाधड़ी, जालसाजी, दुष्कर्म और फर्जी लोक सेवक पद पर रहने का दिखावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह विचाराधीन कैदी के तौर पर वडोदरा केंद्रीय जेल में बंद था।

    चकमा

    पुलिसकर्मी को चकमा दे भागा आरोपी

    रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को विराज को सुनवाई के लिए वडोदरा कोर्ट में ले जाया गया था। इस दौरान वह एक गुजरात पुलिस के हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अब नई FIR दर्ज की है।

    वडोदरा के गोत्री पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आरएन पटेल ने कहा कि विराज को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है और अदालत परिसर के CCTV फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।

    गिरफ्तारी

    कैसे गिरफ्तार किया गया था विराज?

    विराज को अप्रैल, 2023 में गिरफ्तार किया गया था। तब किसी व्यक्ति के साथ झगड़े के बाद उसे थाने लाया गया था।

    उसने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि CMO में एक अधिकारी के रूप में काम करता है। उसने खुद को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी का अध्यक्ष भी बताया था

    उसके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर सरनेम अलग-अलग था, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    दुष्कर्म

    विराज पर महिला से दुष्कर्म का भी आरोप

    विराज के साथ पुलिस थाने में एक महिला भी आई थी। उसने कहा कि विराज ने उसे टेक सिटी का ब्रांड एंबेसेडर बनाने और शादी करने का वादा किया था।

    इसके बाद पुलिस ने विराज के खिलाफ 2 FIR दर्ज की थीं। एक में विराज पर फर्जी अधिकारी बनने, धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला की शिकायत पर दूसरी FIR में विश्वासघात और दुष्कर्म जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया।

    शिकायत

    महिला ने अपनी शिकायत में क्या कहा था?

    महिला ने शिकायत में कहा था कि उसके पास एक एजेंसी से फोन आया और कहा कि उसे टेक सिटी के ब्रांड एंबेसडर चुना गया है और विराज के नंबर दिए गए।

    इसके बाद महिला विराज से मिली और दोनों गोवा गए, जहां पर कथित तौर पर विराज ने भाई की सगाई का बहाना बनाकर महिला के बैंक खाते से 35 लाख रुपए निकाल लिए। महिला ने कहा कि गोवा में विराज ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती भी की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    गुजरात पुलिस
    वडोदरा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात

    गुजरात: जूनागढ़ में बारिश के बीच फ्लाईओवर पर पहुंचा शेर, आसपास से गुजरते रहे वाहन बारिश
    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राजस्थान और गुजरात का दौरा, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन नरेंद्र मोदी
    गुजरात: सूरत की रासायनिक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आकर 4 मजदूरों की मौत सूरत
    गुजरात: AAP प्रमुख का दावा- कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी इसुदान गढ़वी

    गुजरात पुलिस

    गुजरात ATS की महिला टीम ने नामी डॉन को घुटनों के बल आत्मसमर्पण को किया मजबूर गुजरात
    अफगानिस्तान के चार आतंकी हुए देश में दाखिल, मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट अफगानिस्तान
    स्वामी नित्यानंद मामला: नाबालिग का आरोप- आधी रात को जगाकर बनाए जाते थे वीडियो गुजरात
    रेप के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना अलग "देश", होगा अलग पासपोर्ट और झंडा- रिपोर्ट कर्नाटक

    वडोदरा

    वडोदरा में बना स्पेस सूट पहनकर गगनयान में जाएंगे अंतरिक्ष यात्री, जानें कैसी हैं बाकी तैयारियां गगनयान मिशन
    अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद सौरव गांगुली
    IPL सट्टेबाज़ी मामले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे समेत 19 गिरफ्तार क्रिकेट समाचार
    वडोदराः खुद गले तक पानी में डूबा पुलिसकर्मी, सिर पर बच्ची को रखकर बचाई उसकी जान गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025