NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से मिली 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से मिली 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी
    मुंबई पुलिस को मिली 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी।

    महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से मिली 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 20, 2022
    01:46 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र किनारे गत दिनों मिली हथियारों से भरी संदिग्ध नाव के बाद अब मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी वाला मैसेज मिला है।

    यह मैसेज मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल लाइन पर आया है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और मैसेज भेजने वाले नंबर की जांच में जुटी है।

    इसके अलावा पुलिस ने खूफिया एजेंसियों को भी धमकी से अवगत करा दिया है।

    मैसेज

    मैसेज में कही छह लोगों द्वारा आतंकी अभियान को अंजाम देने की बात

    पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल लाइन पर भेजे गए मैसेज में लिखा है, 'जी मुबारक हो... मुंबई में फिर से बड़ा हमला होने वाला है। 26/11 की ताजा याद दिलाएंगे। मुंबई को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश ATS मुंबई को उड़वाना चाहती है। आपके कुछ इंडियन मेरे साथ हैं, जो मुंबई को उड़ाना चाहते हैं। इस आतंकी अभियान को कुल 6 लोग अंजाम देंगे।'

    इसके बाद पुलिस पूरी तरह सकते में आ गई।

    कसाब

    मैसेज में अजमल कसाब का भी किया जिक्र

    मैसेज में लिखा है, 'मेरा एड्रेस तो यहां का शो करेगा, लेकिन धमाका मुंबई में होगा। हमारी लोकेशन आपको आउट ऑफ कंट्री दिखाएगी। हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं है।'

    मैसेज में आतंकी अजमल कसाब के बारे में भी कुछ बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर का भी जिक्र है, जिसमें सर तन से जुदा वाली बात कही गई है।

    इसी तरह सिद्धू मूसेवाला और अमेरिका में हुए हमले का भी जिक्र किया गया है।

    बयान

    महाराष्ट्र में क्या हो रहा है- शिवसेना सांसद

    मुंबई पुलिस को मिले धमकी भरे मैसेज के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'पहले रायगढ़ समुद्र तट से बरामदगी और अब पुलिस को धमकी भरा मैसेज। महाराष्ट्र में आखिर क्या हो रहा है?'

    बरामदगी

    रायगढ़ में समुद्र तट पर नाव में मिली थी तीन AK-47 राइफल

    बता दें कि महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को गुरुवार को रायगढ़ में समुद्र तट पर एक संदिग्ध नाव में तीन AK-47 राइफल और गोलियां मिलीं। इसके अलावा कुछ अहम दस्तावेज भी मिले थे।

    पुलिस ने इसे गंभीरता से लेकर हाई अलर्ट जारी किया था और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    इसके अलावा रायगढ़ के ही भरदखोल में एक लाइफ बोट भी मिली थी। पुलिस इसका हथियार वाली नाव से संबंध स्थापित कर रही है।

    पृष्ठभूमि

    26/11 आतंकी हमले में हुई थी 166 लोगों की मौत

    मुंबई पुलिस को मिली धमकी ने 26/11 मुंबई धमाके की यादें ताजा कर दी।

    26 नवंबर, 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से समंदर के रास्ते भारत पहुंचे अजमल कसाब सहित 10 आतंकियों ने कई जगहों पर हमला किया था। इनमें मुंबई का प्रमुख ताज होटल भी शामिल था।

    हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था और 21 नवंबर, 2012 को उसे फांसी दी गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई

    पश्चिम बंगाल: लैंडिंग के समय तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 17 यात्री घायल पश्चिम बंगाल
    हनुमान चालीसा विवाद: सांसद नवनीत राणा और उनके पति को देशद्रोह मामले में मिली जमानत महाराष्ट्र
    बहुत खूबसूरत हैं मुंबई के पास मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं महाराष्ट्र
    कभी मुंबई की सड़कों पर फूल बेचने वाली सरिता को अमेरिकी यूनिवर्सिटी में मिला एडमिशन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: नासिक में अफगानिस्तान के मुस्लिम सूफी संत की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर पर शक हत्या
    बारिश का कहर: कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ में पांच लापता, मुंबई में भूस्खलन मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,815 नए मामले, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी तमिलनाडु
    राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार का समर्थन करेगी शिवसेना- उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ का लुलु मॉल विवादों में क्यों है? योगी आदित्यनाथ
    योगी सरकार का फैसला, मदरसों में अब केवल TET पास शिक्षक ही पढ़ा सकेंगे मदरसा
    जब नसीरुद्दीन शाह पर चाकू से हुआ था हमला, ओम पुरी ने बचाई थी जान बॉलीवुड समाचार
    उत्तर प्रदेश में दर्ज सभी मामलों में मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत दिल्ली हाई कोर्ट

    मुंबई पुलिस

    अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार राज कुंद्रा
    राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया राज कुंद्रा
    अश्लील फिल्मों के जाल में कैसे फंसे राज कुंद्रा? जानिए क्या है पूरा मामला राज कुंद्रा
    पोर्नोग्राफी मामले गिरफ्तार राज कुंद्रा पर अब तक किन-किन महिलाओं ने आरोप लगाए? राज कुंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025