Page Loader
महाराष्ट्र: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तान के संपर्क में बने 3 को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Dec 14, 2023
10:06 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने बुधवार को ठाणे से एक 23 वर्षीय युवक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार किया। ईटीवी मराठी के मुताबिक, आरोपी का नाम गौरव पाटिल है, जो नौसेना में 6 महीने के लिए प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत था। मामले में 3 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया, जो गौरव के संपर्क में थे। इंडिया टुडे के मुताबिक, अन्य 3 आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में हैं।

गिरफ्तार

व्हाट्सऐप और फेसबुक के जरिए साधा संपर्क

इंडिया टुडे के मुताबिक, ATS को जानकारी मिली थी कि एक युवक पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के संपर्क में है और 3 अन्य लोग भी उसके साथ जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने पूछताछ में बताया कि वह व्हाट्सऐप और फेसबुक के जरिए PIO के संपर्क में था। उसने कथित तौर पर भारतीय रक्षा बलों से संबंधित गोपनीय और संवेदनशील जानकारी साझा की। 3 अन्य गिरफ्तार लोगों में 2 पाकिस्तान के और एक पश्चिम बंगाल का है।

जांच

2 PIO से मिल चुका है आरोपी

ATS ने बताया कि आरोपी अप्रैल, 2023 और अक्टूबर, 2023 के बीच फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए PIO के 2 लोगों से मिल चुका है। आरोप है कि युवक ने गोपनीय जानकारी साझा करने के बदले PIO से ऑनलाइन पैसे लिए थे। युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने समय-समय पर भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्रों की गोपनीय सूचनाएं भेजीं। पुलिस ने बताया कि गौरव ने प्रशिक्षण के दौरान ही सूचनाएं मुहैया कराई थीं। जांच जारी है।