
महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से फैक्ट्री मालिक समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है।
सूचना पर दमकल लेकर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया।
इसके बाद मौके से 8 शव जली हुई अवस्था में बरामद किए। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि सोलापुर MIDC में अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में रविवार तड़के 03.45 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
इसके बाद फैक्ट्री मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी का परिवार अंदर ही फंस गया और सभी की जलकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में फैक्ट्री मालिक के अलावा, उसके परिवार की 3 महिलाएं और डेढ़ वर्षीय पोता शामिल है। इसी तरह 4 श्रमिकों की भी मौत हुई है।
हालात
आसमान में छाया धुएं का गुबार
शार्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया था। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई थी।
आग से आसमान में धुंए का गुबार सुबह होने तक नजर आया। इससे लोगों में दहशत फैल गई।
पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर लोगों के फैक्ट्री क्षेत्र में आने पर रोक लगा दी। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।