Page Loader
मध्य प्रदेश: पन्ना के जेके सीमेंट संयंत्र में निर्माणाधीन हिस्से की छत गिरी, 2 की मौत
मध्य प्रदेश में जेके सीमेंट की फैक्ट्री में हादसा

मध्य प्रदेश: पन्ना के जेके सीमेंट संयंत्र में निर्माणाधीन हिस्से की छत गिरी, 2 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jan 30, 2025
12:57 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट संयंत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के निर्माणाधीन हिस्से की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब संंयंत्र की इकाई-2 में कई मजदूर छत डालने का काम कर रहे थे, तभी स्कैफोल्डिंग भरभराकर गिर गया। हादसे में 50 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसा

मलबे में दब गए हैं कई मजदूर

जानकारी के मुताबिक, अभी कई मजदूर मलबे में दब गए हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है। फैक्ट्री के अंदर प्रवेश रोक दिया गया है। घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फैक्ट्री के प्रबंधन से पुलिस मिलने की कोशिश कर रही है। हादसा कैसा हुआ, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे को लेकर कंपनी प्रबंधन और स्थानीय नेताओं पर सवाल उठाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का वीडियो