मध्य प्रदेश: कूनो राष्ट्रीय उद्यान से खुशखबरी, नामीबियाई चीते ने दिया 3 शावकों को जन्म
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक महीने के अंदर दूसरी बार 3 चीता शावकों का जन्म हुआ है। नामीबिया की चीता ज्वाला ने इन शावकों को जन्म दिया है। जानकारी एक्स पर साझा करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा, 'कूनो के नए शावक! ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने 3 शावकों को जन्म दिया। यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद हुआ है। वन्यजीव प्रेमियों को बधाई।'
कूनो में अब तक हो चुकी है 7 चीतों और 3 शावकों की मौत
कूनो में 2020 में 20 अफ्रीकी चीते आए थे। इनमें 12 चीते दक्षिण अफ्रीका और 8 चीते नामीबिया से थे। अब तक 3 शावकों और 7 चीतों की मौत हो चुकी है। 16 जनवरी को नामीबियाई चीता शौर्य ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत का कारण पता नहीं चल सका। वह चलने में असमर्थ था। 3 जनवरी को कूनो में चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था, जिससे उद्यान में छाई मायूसी कम हुई थी।