NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: इंदौर में रात को घूमने निकले सैन्य अधिकारियों से मारपीट, महिला मित्र का गैंगरेप
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: इंदौर में रात को घूमने निकले सैन्य अधिकारियों से मारपीट, महिला मित्र का गैंगरेप
    मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 युवा सैन्य अधिकारियों से मारपीट और महिला मित्र का गैंगरेप

    मध्य प्रदेश: इंदौर में रात को घूमने निकले सैन्य अधिकारियों से मारपीट, महिला मित्र का गैंगरेप

    लेखन गजेंद्र
    Sep 12, 2024
    09:51 am

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बुधवार को 2 युवा सैन्य अधिकारियों के साथ मारपीट की गई और उनकी महिला मित्र का बंदूक के बल पर गैंगरेप हुआ।

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, घटना बुधवार रात को 2:30 बजे महू में हुई। सैन्य अधिकारियों पर 6-7 लोगों ने हमला किया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।

    अधिकारियों के साथ 2 महिला मित्र थीं, जिनमें से एक का गैंगरेप हुआ।

    घटना

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों सैन्यकर्मी महू के इंफेंट्री स्कूल में यंग ऑफिसर्स कोर्स कर रहे हैं। दोनों अपनी महिला मित्र के साथ महू-मंडलेश्वर रोड पर जाम गेट के पास अहिल्या गेट गए थे।

    रात में एक अधिकारी और उसकी महिला मित्र कार में थे, तभी 6-7 लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला किया। दूसरा जोड़ा उस समय पहाड़ी पर था, जो आवाज सुनकर नीचे आया।

    तभी हमलावरों ने कार सवार जोड़े को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया।

    जांच

    हमलावरों ने दूसरे अधिकारी से 10 लाख रुपये फिरौती लाने को कहा

    रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने पहाड़ी से नीचे आए दूसरे अधिकारी से 10 लाख रुपये फिरौती लाने को कहा। इससे अधिकारी को अपने वरिष्ठों को संपर्क करने का मौका मिल गया और उसने सूचना दी।

    सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। चारों को सुबह 6:30 बजे महू सिविल अस्पताल जांच के लिए ले जाया गया, जहां महिला से गैंगरेप की पुष्टि हुई।

    लूटपाट

    दोनों अधिकारियों को आई चोटें

    रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को भी चोटें आई हैं। अधिकारियों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि हमलावरों ने उनसे लूटपाट भी की है।

    बड़गोंडा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 (गैंगरेप), डकैती, जबरन वसूली, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    चार थानों की पुलिस ने छोटी जाम गांव के पास जंगल की तलाशी में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    इंदौर
    रेप
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के वो रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ना है बेहद मुश्किल  विराट कोहली
    क्यों उठी रणवीर अल्लाहबादिया को पाकिस्तान भेजने की मांग? गुस्साए लोग बोले- ये नहीं सुधरेगा रणवीर अल्लाहबादिया
    भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में कथित तौर पर इस्तेमाल की ब्रह्मोस मिसाइल, जानें इनकी खासियत ऑपरेशन सिंदूर
    FTA से लग्जरी कारों की कीमत पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर, इन कंपनियों ने बताया कारण  मर्सिडीज-बेंज

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: प्रेमी के शादी से इनकार करने पर आदिवासी युवती ने होटल में आत्महत्या की  आत्महत्या
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश: जबलपुर में महिंद्रा शोरूम के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां खाक   आग त्रासदी
    मध्य प्रदेश: रेत माफिया ने पुलिस अधिकारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतारा हत्या

    इंदौर

    क्या है कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपना शिकार बनाने वाला ग्रीन फंगस? कोरोना वायरस
    इंदौर में चूड़ियां बेच रहे मुस्लिम युवक की भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई, तीन गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: भीड़ पर मुस्लिम परिवार को पीटने और गांव छोड़ने की धमकी देने का आरोप मध्य प्रदेश
    स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: इंदौर लगातार पांचवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर मध्य प्रदेश

    रेप

    IIT-BHU गैंगरेप: पुलिस को थी आरोपियों की जानकारी, भाजपा से संबंध के कारण नहीं की कार्रवाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
    मुंबई: नाबालिग बहन से रेप करते थे 2 चचेरे भाई, गर्भवती किया महाराष्ट्र
    ब्रिटेन: मेटावर्स की वर्चुअल दुनिया में नाबालिग लड़की का गैंगरेप, इस तरह का पहला मामला ब्रिटेन
    बिहार: पटना में 2 महादलित बच्चियों का अपहरण कर रेप, 1 की मौत बिहार

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    भारत घूमने आई स्पेन की महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार स्पेन
    पुदुचेरी: लापता 9 वर्षीय बच्ची का शव नाले में मिला, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका पुदुचेरी
    तमिलनाडु: धार्मिक जुलूस में शामिल होने गई किशोरी का अपहरण कर 7 लोगों ने गैंगरेप किया तमिलनाडु
    महिला फुटबॉल खिलाड़ी ने AIFF अधिकारी पर लगाया शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025