कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों ने जन्म लिया, अब 60 हो गए कुल चीते
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। भारत में जन्मी मादा चीता, KGP21 ने सोमवार को उद्यान में 5 शावकों को जन्म दिया, जिससे भारत में चीतों की कुल आबादी 60 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि 32 महीने की मादा चीता KGP21, मुखी और KGP12 के बाद जन्म देने वाली तीसरी भारतीय मादा चीता है।
चीता
अब 60 में 41 चीते भारतीय मूल के
केंद्रीय मंत्री यादव ने एक्स पर लिखा, 'भारत में चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है, जिसमें भारत में जन्मे 41 चीते शामिल हैं। खास बात यह है कि ये शावक भारत में बोत्सवाना की वंशावली की शुरुआत भी करते हैं, क्योंकि इनके पिता बोत्सवाना के नर चीता हैं, इससे भारत की बढ़ती चीता आबादी में एक नई जेनेटिक वंशावली जुड़ रही है।'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
ट्विटर पोस्ट
कूनो में 5 शावकों का जन्म
बधाई हो...कूनो में मादा चीता ने जन्में 6 बच्चे. अब भारत में चीतों की संख्या हुई 60...! pic.twitter.com/hUFyEt8oQ4
— Rupesh Mishra (@rupeshmishramp) October 5, 2026
जन्म
अफ्रीका से आए थे 20 चीते
कूनो में 2020 में 20 चीते आए थे। इनमें 12 दक्षिण अफ्रीका और 8 नामीबिया से थे।
तब से अब तक इनकी आबादी भी बढ़ी और मौत भी हुई। हाल में 21 सितंबर को 10 वर्षीय नामीबियाई चीता गौरव की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 24 हुआ था।
यहां 8 व्यस्क और 16 शावकों की मौत हो चुकी है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से लाने से पहले चीते भारत के जंगलों में विलुप्त हो चुके थे।