LOADING...
जिसकी हत्या के लिए पिता और भाई काट रहे सजा, सालों बाद जिंदा लौटी वो लड़की
मध्य प्रदेश में जिंदा लड़की की हत्या के लिए पिता और भाई जेल में बंद (तस्वीर: ट्विटर/@Dial100_MP)

जिसकी हत्या के लिए पिता और भाई काट रहे सजा, सालों बाद जिंदा लौटी वो लड़की

लेखन गजेंद्र
Apr 07, 2023
05:36 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी में जिस लड़की की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई जेल में बंद है, वह लड़की नौ साल बाद लौट आई है। पुलिस के रिकॉर्ड में कंचन नाम की लड़की को मरा हुआ बताकर उसकी हत्या के आरोप में पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया था। कंचन की शादी हो चुकी है। वह अपने बच्चे के साथ घर आ गई है। पुलिस जांच पर अब सवाल उठ रहे हैं।

आश्चर्य

क्या है मामला?

NDTV के मुताबिक, 13 जून, 2014 को कंचन के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान उनके घर के पास से एक कंकाल बरामद किया और दावा किया कि पिता और भाई ने लड़की की हत्या कर शव को दफना दिया। अभी तक पुलिस को मामले में DNA रिपोर्ट नहीं मिली है। लड़की का भाई एक महीने से जमानत पर है, जबकि पिता जेल में है।