Page Loader
मध्य प्रदेश: देवास में पुजारी से मारपीट मामले में भाजपा विधायक के बेटे पर FIR दर्ज
मध्य प्रदेश के देवास में भाजपा विधायक के बेटे रूद्राक्ष शुक्ला पर FIR दर्ज (तस्वीर: एक्स/@kunal492001)

मध्य प्रदेश: देवास में पुजारी से मारपीट मामले में भाजपा विधायक के बेटे पर FIR दर्ज

लेखन गजेंद्र
Apr 15, 2025
04:29 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के देवास में प्रसिद्ध चामुंडा माता टेकरी मंदिर में आधी रात में जबरन खुलवाने और पुजारी से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जयवीर भदौरिया ने मंगलवार को बताया कि पहले घटना में जीतू रघुवंशी का नाम शामिल था, लेकिन अब रूद्राक्ष शुक्ला, अमन, लोकेश, मनीष, अनिरूद्ध, हनी, सचिन और प्रशांत का नाम भी जोड़ा गया है। रूद्राक्ष विधायक के बेटे हैं।

विवाद

क्या है मामला?

शुक्रवार 11 अप्रैल रात 1 बजे विधायक के बेटे रूद्राक्ष करीब 12 से अधिक वाहनों को लेकर 30-40 साथियों के साथ माता टेकरी मंदिर पहुंच गए थे। कुछ वाहनों पर लालबत्ती भी लगी थी। आरोप है कि इन्होंने मंदिर बंद होने के बावजूद उसे जबरन खुलवाने का दबाव बनाया और पुजारी के साथ मारपीट की। शनिवार को पुजारी ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। घटना का CCTV फुटेज जारी होने के बाद FIR लिखी गई।

ट्विटर पोस्ट

मंदिर का वीडियो सामने आया था

विवाद

पहले भी विवाद में रहे हैं रूद्राक्ष शुक्ला 

भाजपा नेता गोलू शुक्ला इंदौर-3 से विधायक हैं। उनके बेटे रूद्राक्ष की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। मामले में कांग्रेस हमलावर है। यह पहली बार नहीं है जब रूद्राक्ष को लेकर विवाद सामने आया है। इससे पहले वे उज्जैन के महाकाल मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट चुके हैं और तस्वीरें ली हैं। खजराना गणेश मंदिर में भी प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश किया था। आरोप है कि इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में भी रूद्राक्ष ने हंगामा किया था।