NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: परशुराम बोर्ड का अजीबोगरीब ऐलान, 4 बच्चे पैदा करो 1 लाख का ईनाम पाओ
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: परशुराम बोर्ड का अजीबोगरीब ऐलान, 4 बच्चे पैदा करो 1 लाख का ईनाम पाओ
    मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने ज्यादा बच्चे पैदा करने पर ईनाम की घोषणा की

    मध्य प्रदेश: परशुराम बोर्ड का अजीबोगरीब ऐलान, 4 बच्चे पैदा करो 1 लाख का ईनाम पाओ

    लेखन गजेंद्र
    Jan 13, 2025
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में परशुराम कल्याण बोर्ड ने ब्राह्मण समाज के लिए अजीबोगरीब ऐलान किया है। बोर्ड के अध्यक्ष ने ब्राह्मण दंपतियों को 4 बच्चे पैदा करने पर 1 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।

    राज्य में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु रजोरिया ने इंदौर में आयोजित सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में यह बात कही।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

    ऐलान

    क्या बोले राजोरिया?

    राजोरिया ने कहा, "मुझे युवाओं से बहुत उम्मीदें हैं। हम बुजुर्गों से बहुत उम्मीद नहीं कर सकते। आप भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। जो युवा अच्छी पद प्रतिष्ठा प्राप्त कर लेते हैं और एक बच्चा करके विराम लगा देते हैं, ये बहुत गड़बड़ मामला चल रहा है। मेरा आग्रह है कि कम से कम 4 तो होना ही चाहिए। अगर किसी सनाढ्य परिवार में किसी के 4 बच्चे होंगे तो उन्हें 1 लाख का ईनाम बोर्ड देगा।"

    बयान

    पढ़ाई का खर्चा भी उठाया जाएगा- राजोरिया

    राजोरिया ने आगे कहा, "चाहे मैं परशुराम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष रहूं या न रहूं। कोई भी रहेगा। उसकी ओर से दिया जाएगा। अगर मैं किसी युवा से पूछता हूं तो वे कहते हैं कि पढ़ाई में ज्यादा खर्चा होता है। ठीक है, पढ़ाई में ज्यादा खर्च हो रहा है, कम हो रहा है, लेकिन थोड़ा कम में गुजारा कर लेंगे, लेकिन बच्चे पैदा करने में पीछे नहीं रहना है। वर्ना विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर लेंगे।"

    ट्विटर पोस्ट

    सुनिए, क्या बोले राजोरिया

    #MPHindu : MP में चार बच्चे पैदा किए तो मिलेगा 1 लाख का इनाम, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

    मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने ऐलान किया है कि जो ब्राह्मण समाज के नवविवाहित दंपति चार बच्चे पैदा करेंगे, उन्हें एक लाख रुपए का इनाम… pic.twitter.com/i2DNgGLZmb

    — MP First (@MPfirstofficial) January 13, 2025
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    जनसंख्या

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    मध्य प्रदेश

    मानसून: 13 राज्यों में बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट, जानिए कब तक मिलेगी राहत बंगाल की खाड़ी
    मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ऑटो पर हाईवा पलटने से मासूम बच्चे समेत 7 की मौत सड़क दुर्घटना
    मध्य प्रदेश का खूबसूरत शहर है ग्वालियर, जानिए यहां के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल ग्वालियर
    उज्जैन में बड़ा हादसा: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत उज्जैन

    जनसंख्या

    भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट चीन समाचार
    पिछले साल जुड़वा बच्चों के पिता बने थे मस्क, कंपनी की शीर्ष अधिकारी है मां- रिपोर्ट एलन मस्क
    भारत अगले साल बन जाएगा सबसे अधिक आबादी वाला देश, चीन को छोड़ देगा पीछे- UN चीन समाचार
    साल 2100 तक 41 करोड़ घट जाएगी भारत की आबादी- अध्ययन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025