NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    May 25, 2025
    08:37 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के मंदसौर एक भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अपनी महिला मित्र के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ की और फिर जगह की पहचान करने के लिए उन्हें अपने साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ले गई।

    पुलिस अब इस मामले में शामिल महिला का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    प्रकरण

    क्या है पूरा मामला

    भानपुरा पुलिस के अनुसार, आरोपी नेता धाकड़ गत 13 मई को अपनी महिला मित्र के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गए थे और उन्होंने खुली सड़क पर शारीरिक संबंध बनाए थे।

    यह घटना एक्सप्रेसवे पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद गत दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    पुलिस ने बताया कि मामले में धाकड़ और महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

    जानकारी

    मामले में भाजपा ने दी सफाई

    इस मामले में भाजपा ने धाकड़ से किनारा कर लिया। मंदसौर जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा था कि धाकड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। उनकी पत्नी जरूर जिला पंचायत सदस्य है, लेकिन पार्टी का उनसे कोई सीधा संबंध नहीं है।

    कारण

    कैसे वायरल हुआ वीडियो?

    अमर उजाला ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि एक्सप्रेसवे के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो को लेकर कंट्रोलरूम में कार्यरत कर्मचारियों ने धाकड़ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। जब धाकड़ ने पैसे देने से इनकार किया तो कर्मचारियों ने वीडियो वायरल कर दिया।

    इसको लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक आनंद ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को नोटिस जारी किया था। इस पर NHAI ने कंट्रोलरूम पर तैनात 3 कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है।

    विरोध

    कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे पर किया गंगा जल का छिड़काव

    एक्सप्रेसवे पर घटित इस अश्लील हरकत करने का वीडियो सामने आने के बाद शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेसवे पर गंगा जल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया और गायत्री मंत्र का जाप कर ऐसी हरकत करने वाले लोगों को सद्बुद्धि देने की कामना की।

    इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी का इस सीजन में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2025: GT बनाम CSK मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    अमृतसर में SAD पार्षद हरजिंदर सिंह बहमन की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस पंजाब

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: साइबर जालसाजों की धमकी से डरकर महिला ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला साइबर अपराध
    कौन है भाजपा के पूर्व विधायक हरिवंश सिंह राठौर, जिनके घर आयकर छापे में मिले मगरमच्छ? भाजपा समाचार
    मध्य प्रदेश: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर 9 महीने फ्रिज में रखा शव, ऐसे हुआ खुलासा उज्जैन
    मध्य प्रदेश: परशुराम बोर्ड का अजीबोगरीब ऐलान, 4 बच्चे पैदा करो 1 लाख का ईनाम पाओ जनसंख्या

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन आज, जानें एक्सप्रेसवे की खासियत  दिल्ली
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण का किया उद्घाटन दिल्ली
    रोल्स रॉयस-टैंकर टक्कर: जांच के लिए कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू को नोटिस जारी  हरियाणा
    राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन सुरंग ढहने से श्रमिक की मौत, 2 अन्य घायल  राजस्थान

    भाजपा समाचार

    बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ता ने अपने कार्यालय में आत्महत्या की, कांग्रेस विधायक को बताया जिम्मेदार कर्नाटक
    वक्फ संशोधन विधेयक पर एक और RLD नेता का इस्तीफा, SBSP नेता ने भी छोड़ी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल
    पिछले साल 5 राज्यों ने राजनीतिक पार्टियों को दिया सबसे अधिक चंदा, जानिए सबसे आगे कौन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
    पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने थामा भाजपा का दामन, कहा- प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां प्रेरणादायक केदार जाधव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025