NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लुधियाना धमाके के पीछे खालिस्तानी तत्वों और नशा तस्करों के लिंक- पंजाब पुलिस प्रमुख
    अगली खबर
    लुधियाना धमाके के पीछे खालिस्तानी तत्वों और नशा तस्करों के लिंक- पंजाब पुलिस प्रमुख
    लुधियाना कोर्ट में धमाके के बाद का दृश्य

    लुधियाना धमाके के पीछे खालिस्तानी तत्वों और नशा तस्करों के लिंक- पंजाब पुलिस प्रमुख

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 25, 2021
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (DGP) सिद्धार्थ चट्टोपध्याय ने बताया कि लुधियाना कोर्ट परिसर धमाके की जांच में खालिस्तानी तत्व, गैंगस्टर और नशा तस्करों के लिंक पाए गए हैं।

    उन्होंने कहा, "हम नशे और आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं। नशे का संगठित अपराध और आतंकवाद एक खतरनाक कॉकटेल है। लुधियाना में हुआ धमाका ऐसा ही एक मामला है। हमारे पास ठोस संकेत हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान आधारित खालिस्तान समर्थक लोगों का हाथ है।"

    लुधियाना धमाका

    हमलावर पंजाब पुलिस का पूर्व जवान

    गुरुवार दोपहर को लुधियाना कोर्ट में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और छह घायल हुए थे।

    शनिवार को मीडिया से बात करते हुए DGP ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि पंजाब पुलिस से निकाले गए हेड कॉन्स्टेबल गगनदीप सिंह ने कोर्ट परिसर में धमाका किया था।

    इससे पहले पुलिस ने बताया था कि विस्फोटक लगाने वाले व्यक्ति की ही धमाके में मौत हुई थी।

    बयान

    डर पैदा करना थी मंशा- चट्टोपध्याय

    चट्टोपध्याय ने कहा कि गगनदीप सिंह जेल में रहते हुए खालिस्तानी और नशा तस्करों से मिला होगा। वह तकनीकी तौर पर काफी दक्ष था और पता चला है कि वह बम बनाने के लिए वॉशरूम में गया था।

    उन्होंने कहा कि सिंह के मामले की अगले दिन सुनवाई होनी थी और उसकी मंशा डर पैदा करने की थी।

    बता दें कि सिंह के नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस की नौकरी से निकाला गया था।

    जानकारी

    टैटू और मोबाइल से हुई सिंह की पहचान

    पुलिस ने मृतक के हाथ पर बने टैटू और मोबाइल के आधार पर हमलावर की पहचान की है।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह को 2019 में गिरफ्तार होने के बाद नौकरी से निकाला गया था। वह दो साल जेल में रहा और इसी साल सितंबर में जमानत पर बाहर आया था।

    इस मामले में उसकी शुक्रवार को सुनवाई थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह सुनवाई से एक दिन पहले अदालत क्यों आया था।

    गिरफ्तारी

    ड्रग्स मामले में ऐसे हुई थी सिंह की गिरफ्तारी

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगस्त, 2019 में गगनदीप सिंह के दो सहयोगियों की कार से हेरोइन पकड़ी गई थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने गगनदीप सिंह से यह खेप ली है, जिसे उसने दिल्ली से मंगवाया था।

    उसके बाद पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से 385 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह ने ड्रग्स बेचने की बात कबूल की थी।

    जानकारी

    कानून मंत्री ने किया लुधियाना कोर्ट का दौरा

    शुक्रवार को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने लुधियाना कोर्ट का दौरा किया और हमले में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर धमाके के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं हो चाहिए और पंजाब के मुख्यमंत्री ने जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है।

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी घायलों से मुलाकात कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    लुधियाना
    खालिस्तान
    पंजाब पुलिस

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड

    पंजाब

    अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अधिकारिक इस्तीफा, नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया अमरिंदर सिंह
    पंजाब: जेल अधीक्षक पर कैदी की पीठ पर आतंकवादी लिखने का आरोप, जांच के आदेश शिरोमणि अकाली दल (SAD)
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू ने सशर्त वापस लिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    पंजाब में किसानों ने किया 'सूर्यवंशी' का विरोध, सिनेमाघरों ने बंद की स्क्रीनिंग अक्षय कुमार

    लुधियाना

    देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनकर वायुसेना अधिकारी शलीजा धामी ने रचा इतिहास पंजाब
    देसी जुगाड़: पंजाब के इस व्यक्ति ने बाइक को बना दिया कार, देखें वायरल वीडियो पंजाब
    पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    लुधियाना में कोरोना वायरस के 167 संदिग्ध मरीज लापता, जांच में जुटी दो टीम पंजाब

    खालिस्तान

    अमेरिका में तिरंगा जलाने की कोशिश के विरोध में लगे 'भारत माता की जय' के नारे भारत की खबरें
    खालिस्तानी अभियान को हवा दे रहा पाकिस्तान, कर रहा तीर्थयात्रा पर आने वाले सिखों की भर्ती भारत की खबरें
    कश्मीर मुद्दे पर आतंक के सहारे पाकिस्तान, ISI ने आतंकवादी संगठनों के साथ की बैठक भारत की खबरें
    314 सिख विदेशी नागरिकों के भारत आने पर था प्रतिबंध, सरकार ने नंबर घटाकर 2 किया भारत की खबरें

    पंजाब पुलिस

    पंजाबः बुजुर्ग ने रचाई 24 साल की लड़की से शादी, कोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश हरियाणा
    बहू से शादी करने के लिए बाप ने की बेटे की हत्या, लाश के किये टुकड़े पंजाब
    ये हैं दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले, लंबाई 7'6" इंच, पहनते हैं 19 नंबर का जूता अजब-गजब खबरें
    पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की किस्मत चमकी, लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपये पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025