Page Loader
कर्नाटक: कलबुर्गी बाजार में चाकूबाजी करने पर आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, वीडियो वायरल
कर्नाटक के कलबुर्गी बाजार में चाकू से लोगों पर हमला करने की कोशिश (तस्वीर: unsplash)

कर्नाटक: कलबुर्गी बाजार में चाकूबाजी करने पर आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, वीडियो वायरल

लेखन गजेंद्र
Feb 06, 2023
05:46 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के कलबुर्गी बाजार में एक शख्स ने चाकू लेकर लोगों को मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक को रोकने की कोशिश की और फिर उसके पैर में गोली मार दी। इसका एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें काली बनियान और जींस पहने आरोपी शख्स चाकू लेकर बाजार के बीच में है और पुलिस उसे घेरे खड़ी है। तभी अचानक पुलिस उसके पैर में गोली मार देती है और उसे लाठी और डंडों से पीटने लगती है।

घटना

शख्स को गिरफ्तार किया गया

शख्स को गोली लगने के बाद आसपास के लोग जमावड़ा लगा लेते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें लाठी से भगा देती है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का नाम जफर है। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलबुर्गी शहर पुलिस आयुक्त चेथन आर ने बताया कि व्यक्ति सुपरमार्केट में चाकू लेकर लोगों पर हमले की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे रोकने के कोशिश की, लेकिन वह पुलिस पर भी हमला करने लगा।

ट्विटर पोस्ट

वायरल वीडियो में कैद घटना