NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: मांड्या जिले में हनुमान का झंडा उतारने पर बवाल, भारी पुलिस बल तैनात
    अगली खबर
    कर्नाटक: मांड्या जिले में हनुमान का झंडा उतारने पर बवाल, भारी पुलिस बल तैनात
    कर्नाटक में 108 फीट ऊंचे भगवा झंडे को लेकर बवाल

    कर्नाटक: मांड्या जिले में हनुमान का झंडा उतारने पर बवाल, भारी पुलिस बल तैनात

    लेखन गजेंद्र
    Jan 29, 2024
    10:55 am

    क्या है खबर?

    कर्नाटक के मांड्या जिले में 108 फीट ऊंचा भगवा झंडा लगाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

    खबरों के मुताबिक, केरागोडु गांव में गणतंत्र दिवस पर भगवा झंडा लगाया गया था, जिसमें हिंदू देवता हनुमान की तस्वीर थी। हालांकि, विरोध के बाद रविवार को प्रशासन ने इसे उतरवा दिया।

    इसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव में पुलिस बल तैनात है।

    भाजपा मामले में सोमवार को मैसूर बैंक सर्कल में प्रदर्शन करेगी।

    विवाद

    तिरंगा लगाने की अनुमति मांगी और लगाया भगवा झंडा- जिला प्रशासन

    इंडिया टुडे के मुताबिक, मांड्या जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शेख तनवीर आसिफ ने बताया कि एक ट्रस्ट ने तिरंगा फहराने के लिए पोल लगाने की अनुमति मांगी थी, सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार अनुमति दी गई, लेकिन उन्होंने पोल पर तिरंगे की बजाय भगवा झंडा फहरा दिया, जो एक उल्लंघन था।

    गणतंत्र दिवस को 26 जनवरी के दिन 108 फीट ऊंचे पोल पर पहले तिरंगा फहराया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसे उतारकर भगवा झंडा लगा दिया गया।

    प्रतिक्रिया

    बवाल पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दी प्रतिक्रिया

    गांव के लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की, जो शनिवार को झंडा उतारने पहुंची थी। इस बीच यहां भाजपा, जनता दल सेक्युलर (JDS) और बजरंग दल के लोग पहुंच गए।

    पुलिस को विरोध के कारण लाठीचार्ज करना पड़ा और रविवार को पुलिस बल के बीच झंडा उतारा गया।

    मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मामले पर पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बजाय भगवा ध्वज फहराया गया, जो ठीक नहीं है। मैंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कहा है।"

    ट्विटर पोस्ट

    मौके पर तैनात पुलिस बल

    #WATCH | Karnataka: Heavy force deployed in Keragodu village, Mandya where the Hanuman flag hoisted by the Gram Panchayat Board of Mandya district on a 108-foot flagpole was brought down by the district administration, yesterday. pic.twitter.com/PQgoQ0BSlf

    — ANI (@ANI) January 29, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक पुलिस

    ताज़ा खबरें

    पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले प्रधानमंत्री मोदी  पहलगाम आतंकी हमला
    देश में कोरोना वायरस के मामले 1,800 पार हुए, अस्पताल में 3-4 गुना बढ़े मरीज कोरोना वायरस
    कौन हैं खीरिन शर्मा, जो फिल्म 'मां' में काजोल की बेटी बन छाईं? काजोल
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है RCB का प्रदर्शन? IPL 2025

    कर्नाटक

    पूर्व प्रधानमंत्री की बहू की कार से टकराई बाइक, बोलीं- बस के नीचे जाकर मरो एचडी देवगौड़ा
    कर्नाटक: वन विभाग की लापरवाही, बुजुर्ग हाथी को जंगली हाथी से भिड़ाया; मौत, स्मारक बनेगा  वन विभाग
    सर्दियों में देश की इन 5 जगहों की करें सैर, ठिठुरन वाली सर्दी से मिलेगी राहत यात्रा
    ISIS आतंकी साजिश का मामला, महाराष्ट्र-कर्नाटक में 40 से अधिक स्थानों पर NIA की छापेमारी जारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    कर्नाटक पुलिस

    कर्नाटक: मास्क न पहनने पर पुलिस ने CRPF कमांडों को जंजीर से बांधा, पिटाई का आरोप कर्नाटक
    कर्नाटक: कोरोना संक्रमित की मौत से गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस को लगाई आग, अस्पताल पर पथराव कर्नाटक
    कर्नाटक: अरकेश्वर मंदिर में तीन पुजारियों की नृशंस हत्या, आरोपियों ने कुचले सिर कर्नाटक
    जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने मारा या अपनी अंगूठी से घायल हुई महिला? जानिए पूरा मामला कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025