Loading...
महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, FIR की मांग
महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, FIR की मांग

Oct 17, 2026
08:21 pm

क्या है खबर?

गर्भवती महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने गत 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर कवरेज के दौरान कथित दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) को शिकायत देकर तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है। आइए जानते हैं पाराशर ने शिकायत में क्या-क्या आरोप लगाए हैं।

मांग

पाराशर ने शिकायत में क्या की है मांग?

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, पाराशर ने शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 74 (महिला की गरिमा भंग), 115(2) (चोट पहुंचाना), 125 (सुरक्षा खतरे में डालना), 131 (आपराधिक बल) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत FIR दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पृष्ठभूमि

क्या है पूरी घटना?

यह घटना 12 अक्टूबर को कांग्रेस की ओर से सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर आयोजित मार्च के दौरान की है।

3 महीने की गर्भवती पत्रकार पाराशर का आरोप है कि वह राहुल का बयान लेने की कोशिश कर रही थी, तभी राहुल ने उनका हाथ आक्रामक रूप से पकड़कर खींचा। सुरक्षाकर्मियों ने भी उन्हें और कैमरामैन को धक्का दिया था।

इससे वह सीढ़ियों पर गिर गई और उनके घुटने में चोट आई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

ADVERTISEMENT