NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा: संबलपुर में फिर भड़की सांप्रदायिक हिंसा; कर्फ्यू लगाया गया, इंटरनेट भी बंद
    अगली खबर
    ओडिशा: संबलपुर में फिर भड़की सांप्रदायिक हिंसा; कर्फ्यू लगाया गया, इंटरनेट भी बंद
    संबलपुर में हिंसा के बाद अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है (तस्वीर- ट्विटर/@ANI)

    ओडिशा: संबलपुर में फिर भड़की सांप्रदायिक हिंसा; कर्फ्यू लगाया गया, इंटरनेट भी बंद

    लेखन आबिद खान
    Apr 15, 2023
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    ओडिशा के संबलपुर जिले में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    बता दें कि ओडिशा में 14 अप्रैल को महा विशुव संक्रांति पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। इस दौरान रैली के ऊपर पथराव के बाद सांप्रदायिक हिंसा फैल गई। इसके बाद कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई।

    प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

    आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    इंटरनेट

    48 घंटे के लिए इंटरनेट भी बंद 

    बुधवार को हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने 14 अप्रैल सुबह 10 बजे से अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

    सरकार ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा कि सोशल मीडिया तक पहुंच रोकने के लिए सभी इंटरनेट/डाटा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

    गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीके सिंह ने कहा कि भड़काऊ संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया गया है।

    ढील

    कर्फ्यू में कुछ ढील भी

    प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए कर्फ्यू में कुछ ढील भी दी है।

    लोगों को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने की अनुमति है।

    संबलपुर जिला कलेक्टर अनन्या दास के मुताबिक, सभी शैक्षणिक संस्थान, सरकारी और निजी कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

    वहीं, जिला मुख्यालय अस्पताल की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर (7655800760) भी जारी किया गया है।

    इंतजाम

    कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद भड़क उठी हिंसा

    हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। रैली के दौरान 42 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया था। चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए 5 ड्रोन और सैकड़ों CCTC कैमरे लगाए गए थे।

    ऐहतियातन शहर में धारा 144 भी लागू की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी।

    फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और जिले की सारी सीमाओं को सील कर दिया गया है।

    पुरानी हिंसा

    बुधवार को भी शहर में हुई थी हिंसा

    बुधवार को भी शहर में एक वाहन रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई थी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार की हिंसा के बाद 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल नगर थाना, धानुपाली थाना, खेतराजपुर थाना, ऐंथापाली थाना, बरेईपाली थाना एवं सदर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।

    जानकारी

    प्रशासन ने की शांति की अपील

    जिला कलेक्टर ने लोगों से जिला प्रशासन का सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि शहर में जल्द से जल्द शांति बहाल हो सके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    हनुमान जन्मोत्सव
    सांप्रदायिक हिंसा

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ओडिशा

    श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता चीन समाचार
    हिमाचल समेत कई राज्यों में आफत बनकर बरसी बारिश, 31 लोगों की मौत झारखंड
    राज्यों में बाढ़ का कहर जारी; 40 की मौत, ओडिशा में 9 लाख प्रभावित मध्य प्रदेश
    ओडिशा: बीमार पद्मश्री पुरस्कार विजेता को अस्पताल में छुट्टी से पहले नाचने पर मजबूर किया सोशल मीडिया

    हनुमान जन्मोत्सव

    हनुमान जन्मोत्सव 2022: जानिए इस दिवस का महत्व और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    दिल्ली में जहांगीरपुरी में फिर भड़की हिंसा; पूछताछ करने गई पुुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर घायल दिल्ली पुलिस
    केंद्र की राज्यों को एडवाइजरी, हनुमान जयंती पर माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखने को कहा गृह मंत्रालय
    हनुमान जयंती: हिंसा की आशंका के कारण कई राज्यों में अलर्ट, बंगाल में CRPF तैनात बिहार

    सांप्रदायिक हिंसा

    कर्नाटक: हुबली पुलिस थाने पर पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, 40 आरोपी गिरफ्तार कर्नाटक
    अपराधियों का गढ़ है दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका, अवैध हथियार मिलना बड़ी बात नहीं- पुलिस दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के जहांगीरपुरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में क्यों हुई देरी? दिल्ली पुलिस
    जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले राजा इकबाल सिंह कौन हैं? दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025