NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / LoC पर सीजफायर उल्लंघन की घटना को लेकर भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब
    अगली खबर
    LoC पर सीजफायर उल्लंघन की घटना को लेकर भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब

    LoC पर सीजफायर उल्लंघन की घटना को लेकर भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 14, 2020
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर हुई गोलीबारी को घटना को लेकर भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया है।

    इस गोलीबारी में भारत के चार जवान शहीद हुए थे और कई नागरिक भी मारे गए थे।

    सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान (PAI) डेस्क के संयुक्त सचिव जेपी सिंह ने भी घटना को लेकर पाकिस्तान उच्चायुक्त के राजनयिक के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

    पृष्ठभूमि

    शुक्रवार को पाकिस्तान ने किया था सीजफायर का उल्लंघन

    पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर कमलकोट, गुरेज और केरन सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे। पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह से सीजफायर का उल्लंघन करना शुरू कर दिया था।

    इसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद हो गए और चार अन्य नागरिकों की मौत हो गई थी।

    भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के आठ सैनिक मार गिराए थे।

    जानकारी

    पाकिस्तान के चार्ज डी अफेयर्स करेंगे मुलाकात

    इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि चार्ज डी अफेयर्स जावेद अली विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने दो बार भारतीय राजनयिकों को बुलाकर इस घटना पर बातचीत की थी।

    सीजफायर उल्लंघन

    फायरिंग के कारण घर छोड़ने पर मजबूर हुए ग्रामीण

    सीजफायर उल्लंघन की घटना के बाद भारतीय सेना ने जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा जिले के तंगधार और करनाह सेक्टर के धानी, सदपोरा, हाजीतारा और जद्दा चौकियों और आसपास की बस्तियों से संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया था।

    इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने कमलकोट और बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी फायरिंग कर दी। इसके अलावा भारी तादाद में मोर्टार भी दागे गए। इससे ग्रामीणों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

    शहादत

    BSF के सब इंस्पेक्टर राकेश डोवाल हुए थे शहीद

    सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में नौगाम में BSF के सब इंस्पेक्टर राकेश डोवाल शहीद हो गए।

    इसी तरह उरी सेक्टर में तीन अन्य जवानों के शहीद होने के साथ एक महिला और दो अन्य नागरिक की मौत हो गई।

    इसके अलावा तंगधार सेक्टर में दो सैनिक और तीन अन्य नागरिक घायल हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की फायरिंग में छह सैनिकों सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है।

    जवाबी कार्रवाई

    भारत ने मारे पाकिस्तान के आठ सैनिक

    भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया और आठ सैनिकों को ढेर कर दिया। मारे गए सैनिकों में पाकिस्तानी स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) के तीन कमांडो भी शामिल थे।

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान इस साल रिकॉर्ड 4,000 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। सबसे ज्यादा हमले पुंछ और राजौरी सेक्टर में हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    विदेश मंत्रालय
    नियंत्रण रेखा (LoC)

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगी कोविड-19 पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप

    भारत की खबरें

    वनप्लस ने हैदराबाद में खोला दुनिया का अपना सबसे बड़ा स्टोर, जानिये क्या है खास चीन समाचार
    कोरोना वायरस: वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में बिगड़ रही महामारी की स्थिति- केजरीवाल दिल्ली
    कोरोना: जनवरी तक भारत में उपलब्ध हो सकती है वैक्सीन, सबकी पहुंच में होगी कीमत- पूनावाला वैक्सीन समाचार
    स्पेन में एक तिहाई ICU बेड कोरोना संक्रमितों से भरे, अमेरिका में रिकॉर्ड एक लाख मामले चीन समाचार

    पाकिस्तान समाचार

    पुलवामा आतंकी हमला: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश- NIA चार्जशीट पुलवामा
    आजादी के 73 सालों में देश में क्या-क्या बदला? भारत की खबरें
    LoC के पास बर्फ में दबा मिला जनवरी से लापता भारतीय सेना के जवान का शव कश्मीर
    कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं दुनियाभर की ये बड़ी और महत्वपूर्ण शख्सियतें चीन समाचार

    विदेश मंत्रालय

    भारत के नए नक्शे पर विवाद, नेपाली प्रधानमंत्री बोले- कालापानी हमारा इलाका, सेना हटाए भारत भारत की खबरें
    तीन सालों में प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च हुए 255 करोड़ जापान
    नागरिकता संशोधन बिल पर विरोध के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द की भारत यात्रा भारत की खबरें
    सुलेमानी की मौत: भारत पर कैसे असर डालेगा ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव? भारत की खबरें

    नियंत्रण रेखा (LoC)

    पाकिस्तान ने हाफिज सईद के संगठनों पर लगाया बैन, सेना को तैयार रहने को कहा भारत की खबरें
    पाकिस्तान में भारत की कार्रवाई के बाद गुजरात सीमा पर ढेर हुआ पाकिस्तानी ड्रोन पाकिस्तान समाचार
    भारतीय कार्रवाई के बाद बोले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, हर स्थिति के लिए तैयार रहे पकिस्तान भारत की खबरें
    युद्धबंदियों से जुड़े नियमों की वजह से भारतीय पायलट को हाथ भी नहीं लगा सकता पाकिस्तान भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025