LOADING...
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 38,164 लोग मिले संक्रमित, 499 मरीजों की मौत
भारत में कोरोना वायरस के मामले

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 38,164 लोग मिले संक्रमित, 499 मरीजों की मौत

Jul 19, 2021
09:20 am

क्या है खबर?

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 38,164 नए मामले सामने आए और 499 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,11,44,229 हो गई है। इनमें से 4,14,108 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 4,21,665 हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों से देश में हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन ठीक हुए 38,660 मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 38,660 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,03,08,456 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.31 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,63,593 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 44.54 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना वायरस

ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 62,14,190 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,27,031 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 31,60,937 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 15,350 मौतें हुई हैं। इसी तरह 28,83,947 ​मामलों और 36,157 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,35,402 मामलों और 33,724 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले और मौतें

कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,000 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 180 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है। इसी तरह केरल में 13,956 लोगों को संक्रमित पाया गया और 81 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 2,463 मामले सामने आए और 36 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 2,079 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 29 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

जानकारी

वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 40,64,81,493 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 13,63,123 खुराकें लगाई गईं। सरकार ने जुलाई मध्य से रोजाना एक करोड़ खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा था।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 19 करोड़ पार

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 19.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 40.88 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.40 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.09 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.93 करोड़ संक्रमितों में से 5.42 लाख मरीजों की मौत हुई है।