NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1.14 लाख मरीज, 2,677 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1.14 लाख मरीज, 2,677 मौतें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1.14 लाख मरीज, 2,677 मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 06, 2021
    09:26 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,14,460 नए मामले सामने आए और 3,677 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,88,09,339 हो गई है। इनमें से 3,,46,759 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 14,77,799 रह गई है।

    देश में कुछ दिनों से हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 1.89 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,89,232 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,69,84,781 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.38 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,36,311 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 36.47 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 58,19,224 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 99,512 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 26,83,314 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 31,260 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 26,18,410 मामलों और 9,719 मौतों के साथ केरल और 22,16,812 मामलों और 26,571 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 13,659 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 300 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं।

    इसी तरह कर्नाटक में 13,800 लोगों को संक्रमित पाया गया और 365 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 17,328 मामले सामने आए और 209 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 21,410 नए मामले सामने आए और 443 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 23,13,22,417 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 33,53,539 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 17.28 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.28 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 37.18 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.33 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.97 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.69 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.72 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    कर्नाटक

    कर्नाटक में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलेगी टेस्ला, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दी जानकारी टेस्ला
    राम मंदिर के लिए चंदा देने वालों के घरों पर निशान लगाया जा रहा- कुमारस्वामी राष्ट्रीय संघ RSS
    बेंगलुरू: कोरोना संक्रमित पाए गए पार्टी में शामिल हुए एक ही अपार्टमेंट के 103 लोग बेंगलुरु
    बहुत खूबसूरत हैं भारत के ये द्वीप, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    पुणे: मोदी और फड़णवीस के खिलाफ 'आपत्तिजनक' पोस्ट करने पर 54 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज पुणे
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.62 लाख मरीज, दुनियाभर में 16 करोड़ लोग संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ाई गईं लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लॉकडाउन
    महाराष्ट्र: अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने पर खर्च होंगे छह करोड़, हो रही आलोचना सोशल मीडिया

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.32 लाख नए मरीज, 3,200 से अधिक मौतें कर्नाटक
    अब भारत में पाया गया केवल एक वेरिएंट 'चिंता का विषय', दो को हटाया गया- WHO कोरोना का नया स्ट्रेन
    असम में कोरोना मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला, अब तक 24 गिरफ्तार असम
    केंद्र सरकार ने जारी किए अनलॉक के लिए मानदंड, 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट जरूरी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.67 लाख मरीज, रिकॉर्ड 4,529 मौतें अमेरिका
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.76 लाख नए मामले, 3,800 से ज्यादा मौतें कर्नाटक
    प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए करीब 22 करोड़ रुपये प्रियंका चोपड़ा
    प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारियों को कोरोना से संक्रमित हुए बच्चों के आंकड़े इकट्ठा करने को कहा नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025