NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 39,726 मरीज, महाराष्ट्र में अब तक के सर्वाधिक मामले
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 39,726 मरीज, महाराष्ट्र में अब तक के सर्वाधिक मामले
    1/6
    देश 0 मिनट में पढ़ें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 39,726 मरीज, महाराष्ट्र में अब तक के सर्वाधिक मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 19, 2021
    09:39 am
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 39,726 मरीज, महाराष्ट्र में अब तक के सर्वाधिक मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 39,726 नए मामले सामने आए और 154 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,15,14,331 हो गई है। इनमें से 1,59,370 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,71,282 हो गई है। देश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

    2/6

    बीते दिन ठीक हुए 20,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,654 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,10,83,679 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.41 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,57,383 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 23.04 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    3/6

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 23,96,340 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 53,138 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,98,291 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,450 मौतें हुई हैं। इसी तरह 9,65,102 मामलों और 12,415 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,92,740 मामलों और 7,186 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    4/6

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 25,833 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 58 मरीजों की मौत हुई। ये महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। इसी तरह केरल में बीते दिन 1,899 लोगों को संक्रमित पाया गया और 15 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 218 नए मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 1,488 मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हुई।

    5/6

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 3,93,39,817 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन 22,02,861 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है।

    6/6

    दुनियाभर में 12.17 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 12.17 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 26.90 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.96 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.39 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.17 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.87 लाख मरीजों की मौत हुई है संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    भारत की खबरें

    टोयोटा ने अर्बन क्रूजर की 9,000 से अधिक यूनिट्स को किया रिकॉल, यह कमी बनी कारण ऑटोमोबाइल
    बेनेली ने भारत में लॉन्च की BS6 TRK 502X, पुराने मॉडल से कम है कीमत ऑटोमोबाइल
    सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी A सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स A52, A52 5G और A72 सैमसंग
    देश के 25,000 से अधिक गांव मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी से वंचित- सरकार ओडिशा

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: अप्रैल में तीन लाख हो सकते हैं कोरोना के सक्रिय मामले- स्वास्थ्य सचिव उद्धव ठाकरे
    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 35,871 मामले, महाराष्ट्र में मिले 23,000 से ज्यादा मरीज भारत की खबरें
    परमबीर सिंह का मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला, हेमंत नागराले संभालेंगे जिम्मेदारी मुंबई पुलिस
    बढ़ते कोरोना मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमाघरों के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    केंद्र मंजूरी दे तो दिल्ली में तीन महीने में सबको लगा देंगे कोरोना वैक्सीन- केजरीवाल दिल्ली
    वैक्सीनेशन के बाद भी आएंगे कोरोना संक्रमण के चुनिंदा मामले, इन्हें चिंताजनक क्यों नहीं मानते विशेषज्ञ? भारत की खबरें
    झारखंड: वैक्सीन की दूसरी खुराक के 18 दिन बाद कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ डॉक्टर झारखंड
    कई सालों तक जारी रहा तो मौसमी बीमारी बन जाएगा कोरोना वायरस- संयुक्त राष्ट्र चीन समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    भारत में UK, ब्राजीली और दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वेरिएंट्स के 400 मामले, दो हफ्ते में 158 कोरोना का नया स्ट्रेन
    किसी और के नियमों का पालन नहीं करने के कारण मुझे खामियाजा भुगतना पड़ा- मनोज बाजपेयी बॉलीवुड समाचार
    कोरोना महामारी की तीसरी लहर झेल रहा फ्रांस, नवंबर के बाद अब सामने आए रिकॉर्ड मामले पेरिस
    कोरोना: बीते दिन देश में मिले 28,903 मरीज, अकेले महाराष्ट्र में लगभग 18,000 मामले भारत की खबरें

    वैक्सीनेशन अभियान

    पंजाब: लुधियाना में शिक्षक, पत्रकार और न्यायिक कर्मचारियों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन पंजाब
    देश में कोरोना के बढ़ते मामले, लौटते लॉकडाउन और वैक्सीनेशन पर विशेषज्ञ क्या कहते हैं? भारत की खबरें
    भारत में आने वाली हैं छह से अधिक कोरोना वैक्सीन- डॉ हर्षवर्धन भारत की खबरें
    कोरोना: महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र चिंतित, वैक्सीनेशन तेज करने को कहा महाराष्ट्र
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023