NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 8,503 नए मरीज, सक्रिय मामलों में मामूली इजाफा
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 8,503 नए मरीज, सक्रिय मामलों में मामूली इजाफा
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 8,503 नए मरीज, सक्रिय मामलों में मामूली इजाफा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 10, 2021
    10:05 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,503 नए मामले सामने आए और 624 मरीजों की मौत दर्ज हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,74,744 हो गई है। इनमें से 4,74,735 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढकर 94,943 हो गई है।

    देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के भी 23 मामले सामने आ चुके हैं और इसके कारण तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 7,600 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,678 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,41,05,066 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,93,412 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 65.32 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,41,677 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,211 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 51,83,061 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 42,239 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 29,99,471 ​मामलों और 38,253 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,33,346 मामलों और 36,575 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 789 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं सात मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह केरल में 4,169 लोगों को संक्रमित पाया गया और 225 मरीजों की मौत दर्ज हुई। यहां बीते कई हफ्तों से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

    कर्नाटक में 373 मामले सामने आए और चार मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 698 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 15 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,31,18,87,257 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 74,57,970 खुराकें लगाई गईं। 50 प्रतिशत से अधिक आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 26.85 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 26.85 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 52.87 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.96 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.94 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.22 करोड़ संक्रमितों में से 6.16 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 11,466 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी केरल
    महाराष्ट्र: फडणवीस पर नवाब मलिक का 'हाइड्रोजन बम', लगाया जाली नोटों का धंधा चलाने का आरोप देवेंद्र फडणवीस
    क्या है राज्यों द्वारा CBI को दी जाने वाली सामान्य सहमति और इसकी जरूरत क्यों? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    महाराष्ट्र: चंद्रपुर नगर निगम ने कोरोना वैक्सीन लगवाने पर दिया टीवी जीतने का ऑफर वैक्सीन समाचार

    केरल

    केरल में बारिश से भारी तबाही; 11 की मौत, कई अभी भी लापता उत्तराखंड
    उत्तराखंड: मंगलवार तक भारी बारिश का अनुमान, बद्रीनाथ यात्रा रोकी गई उत्तराखंड
    केरल: बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 26 पहुंची, प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात प्राकृतिक आपदा
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 15,786 नए मामले, 231 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    ओमिक्रॉन: विदेशों से आंध्र प्रदेश लौटे 30 लोग 'लापता' हुए, तलाश में जुटा प्रशासन मध्य प्रदेश
    40 साल से अधिक उम्र वालों को दी जा सकती है वैक्सीन की तीसरी खुराक- INSACOG वैक्सीन समाचार
    क्या भारत के लिए कम घातक साबित होगा कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट? भारत की खबरें
    ओमिक्रॉन वेरिएंट: कर्नाटक सरकार की नई गाइडलाइंस, पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगा मॉल्स में प्रवेश कर्नाटक

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 12,729 लोग, 221 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 10,929 मामले, केरल में संक्रमितों की संख्या 50 लाख पार कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 10,853 नए मामले, 526 की मौत कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: तीसरी लहर के दौरान 8 लाख सक्रिय मामलों का अनुमान, तैयारियों में जुटी सरकार महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025