NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन देश में मिले 80,834 नए मरीज
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन देश में मिले 80,834 नए मरीज
    देश

    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन देश में मिले 80,834 नए मरीज

    लेखन प्रमोद कुमार
    June 13, 2021 | 09:06 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन देश में मिले 80,834 नए मरीज

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 80,834 नए मामले सामने आए और 3,303 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,94,39,989 हो गई है। इनमें से 3,70,384 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 10,26,159 रह गई है। देश में कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है और लगातार छठे दिन दैनिक मामले एक लाख से कम रहे हैं।

    बीते दिन ठीक हुए 1.32 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,32,062 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,80,43,446 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 95.07 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,00,312 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 37.81 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 58,98,550 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,08,333 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 27,57,324 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 32,788 मौतें हुई हैं। इसी तरह 27,16,655 मामलों और 10,975 मौतों के साथ केरल और 23,39,705 मामलों और 29,280 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 10,697 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 360 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं। इसी तरह कर्नाटक में 9,785 लोगों को संक्रमित पाया गया और 144 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 13,832 मामले सामने आए और 171 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 15,108 नए मामले सामने आए और 374 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 25,31,95,048 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 34,84,239 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

    दुनियाभर में 17.55 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.55 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 37.91 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.99 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.73 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.86 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    कर्नाटक

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 91,702 नए मामले, 3,400 से अधिक मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    मुंबई: वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने नहीं आ रहे लोग, BMC ने शुरू किया विशेष अभियान मुंबई
    तय समय से पहले मुंबई पहुंचा मानसून, पहली बारिश में ही कई जगहों पर हुआ जलभराव मुंबई
    आमिर के बेटे जुनैद की 'महाराजा' लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू करने वाली पहली फिल्म बनी बॉलीवुड समाचार
    अप्रैल से अब तक अनाथ हुए 3,261 बच्चे, 26,000 ने माता या पिता को गंवाया- आयोग कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    प्रधानमंत्री मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन को किया संबोधित, 'एक धरती, एक स्वास्थ्य' का दिया मंत्र बोरिस जॉनसन
    भारत ने नहीं छिपाए कोरोना से मौत के आंकड़े, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका की रिपोर्ट गलत- सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय
    डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में 18 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा IMA महामारी
    उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों ने बनवाया कोरोना माता का मंदिर, प्रशासन ने रात में हटवाया उत्तर प्रदेश

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना के कारण चौथी बार टल सकती है फिल्म 'RRR' की रिलीज मनोरंजन
    बिहार: कोरोना मौतों में बड़ा हेरफेर, जांच के बाद मृतकों की संख्या 73 प्रतिशत बढ़ी बिहार
    कोरोना वायरस: देश में 2 अप्रैल के बाद पहली बार 1 लाख से कम नए मामले कोरोना वायरस
    कोविड उपचार की सूची से हटाई गईं आइवरमेक्टिन और डॉक्सीसाइक्लिन समेत कई दवाएं कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान

    कैसे बनते हैं कोरोना वायरस के वेरिएंट और ये कितने खतरनाक हो सकते हैं? चीन समाचार
    मई में निजी अस्पतालों को मिलीं कोरोना वैक्सीन की 1.29 करोड़ खुराकें, लगीं सिर्फ 22 लाख वैक्सीन समाचार
    कोरोना वैक्सीन की खुराक लगवाने के बाद कुछ लोगों में क्यों नजर आते हैं दुष्परिणाम? वैक्सीन समाचार
    कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल कम करने को लेकर हड़बड़ी की जरूरत नहीं- केंद्र नीति आयोग
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023