Page Loader
कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 8,073 नए मामले, 119 मौतें दर्ज
भारत में कोरोना वायरस के मामले

कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 8,073 नए मामले, 119 मौतें दर्ज

Feb 28, 2022
08:42 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,073 नए मामले सामने आए और 119 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,24,130 हो गई है। इनमें से 5,13,843 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घटते हुए 1,02,601 रह गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन ठीक हुए 16,000 से अधिक मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,765 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,23,07,686 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,23,828 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 76.74 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना वायरस

ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,65,298 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,697 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 64,97,204 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 65,223 मौतें हुई हैं। 39,40,795 ​मामलों और 39,936 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,49,007 मामलों और 38,003 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले और मौतें

कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 782 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं दो मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है। केरल में 2,524 ​लोगों को संक्रमित पाया गया और 62 मरीजों की मौतें दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। कर्नाटक में 366 मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 439 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और एक मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

जानकारी

वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,77,50,86,335 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 4,90,321 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में 43.50 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 43.50 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 59.49 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.49 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.87 करोड़ संक्रमितों में से 6.49 लाख मरीजों की मौत हुई है।