NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,419 नए मरीज, 1,500 से अधिक मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,419 नए मरीज, 1,500 से अधिक मौतें
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,419 नए मरीज, 1,500 से अधिक मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 20, 2021
    09:13 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए और 1,576 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,98,81,965 हो गई है। इनमें से 3,86,713 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गई है।

    देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है और हालात सुधर रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 87,619 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 87,619 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,87,66,009 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.16 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,11,446 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 34.10 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 59,63,420 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,17,356 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 28,01,936 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 33,763 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 27,97,747 मामलों और 11,948 मौतों के साथ केरल और 24,14,680 मामलों और 31,015 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,912 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 257 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं।

    इसी तरह कर्नाटक में 5,815 लोगों को संक्रमित पाया गया और 161 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 12,443 मामले सामने आए और 115 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 8,183 नए मामले सामने आए और 180 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 27,66,93,572 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 38,10,554 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

    वैश्विक स्थिति

    ब्राजील में मृतकों का आंकड़ा पांच लाख पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.81 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 38.57 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.35 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.01 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.78 करोड़ संक्रमितों में से पांच लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    कर्नाटक

    मंगलौर: मंदिर को अपवित्र करने वाले दो आरोपियों का "दैवीय प्रकोप" से बचने के लिए आत्मसमर्पण देश
    कोरोना: कर्नाटक में मई अंत तक जारी रह सकती है महामारी की दूसरी लहर- स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस
    कर्नाटक: शराबी व्यक्ति ने लगाई घर में आग, पत्नी और बच्चे समेत छह की मौत आग त्रासदी
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले पर लगी रोक भ्रष्टाचार

    महाराष्ट्र

    CBI को मिला नया बॉस, सुबोध कुमार जायसवाल होंगे नए निदेशक एनवी रमन्ना
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.08 लाख मरीज, 4,100 से अधिक मौतें कर्नाटक
    अब ब्लैक फंगस की दवा को लेकर मारामारी, जानिये क्यों पड़ रही है कमी दिल्ली हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र: लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने को दिया जा रहा पांच लाख का बीमा वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस

    क्या कोरोना वैक्सीन लगने के बाद शरीर में आ सकते हैं चुंबकीय गुण? महाराष्ट्र
    कोरोना: तीसरी लहर के मुकाबले के लिए देश में क्या-क्या तैयारियां की जा रही हैं? केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,224 नए मामले, 2,500 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस के मामले
    अब देश में सामने आया ग्रीन फंगस का मामला, 34 वर्षीय मरीज में हुई पुष्टि ब्लैक फंगस

    कोरोना वायरस के मामले

    क्या OTT पर रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे'? अमिताभ बच्चन
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले लगभग 1.74 लाख मरीज, 3,617 लोगों की मौत कर्नाटक
    ग्रामीणों ने रोकी मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग, जताया विरोध मनोरंजन
    कोरोना वायरस: देश में फिर घटे मामले; बीते दिन मिले 1.65 लाख संक्रमित, 3,460 मौतें कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025