NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,753 नए मामले, 1,647 मरीजों की मौत
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,753 नए मामले, 1,647 मरीजों की मौत

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,753 नए मामले, 1,647 मरीजों की मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 19, 2021, 09:15 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,753 नए मामले, 1,647 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 60,753 नए मामले सामने आए और 1,647 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,98,23,546 हो गई है। इनमें से 3,85,137 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 7,60,019 रह गई है। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है और हालात सुधर रहे हैं।

    बीते दिन ठीक हुए 97,743 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 97,743 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,86,78,390 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.03 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,02,009 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 38.92 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 59,54,508 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,16,674 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 27,96,121 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 33,602 मौतें हुई हैं। इसी तरह 27,85,304 मामलों और 11,833 मौतों के साथ केरल और 24,06,497 मामलों और 30,835 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,798 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 198 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं। इसी तरह कर्नाटक में 5,783 लोगों को संक्रमित पाया गया और 168 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 11,361 मामले सामने आए और 90 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 8,633 नए मामले सामने आए और 287 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 27,23,88,783 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 33,00,085 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

    दुनियाभर में 17.77 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.77 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 38.49 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.35 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.01 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.78 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.98 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    कर्नाटक

    कोरोना संकट के बीच कर्नाटक में इस साल जारी हुए 78,000 ज्यादा मृत्यु प्रमाण पत्र- रिपोर्ट गुजरात
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 62,480 नए मरीज, सक्रिय मामले हुए आठ लाख से कम महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,471 नए मामले, 2,726 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता संचारी विजय का निधन, सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल बॉलीवुड समाचार

    महाराष्ट्र

    आने वाले समय में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी शिवसेना और NCP- सामना शिवसेना समाचार
    'डेल्टा प्लस' वेरिएंट के कारण महाराष्ट्र में आ सकती है तीसरी लहर- राज्य टास्क फोर्स कोरोना वायरस
    क्या कोरोना वैक्सीन लगने के बाद शरीर में आ सकते हैं चुंबकीय गुण? राजस्थान
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन देश में मिले 80,834 नए मरीज कर्नाटक

    कोरोना वायरस

    कोरोना: 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' बना एक और स्ट्रेन, अब तक 29 देशों में फैला अर्जेंटीना
    कोरोना वायरस: राजस्थान की रिकवरी रेट सबसे अधिक, अन्य राज्यों की क्या स्थिति? कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कब आएगी कोरोना की तीसरी लहर, क्या कहते हैं विशेषज्ञ? अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    कोरोना वैक्सीन: एक अरब खुराकें लगाने के नजदीक पहुंचा चीन चीन समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    दिल्ली: हाई कोर्ट ने चेताया- कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर जल्दी आ जाएगी तीसरी लहर दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 67,208 नए मामले, 2,300 से अधिक ने गंवाई जान कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,224 नए मामले, 2,500 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 70,000 संक्रमित, 10 लाख से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023