कोरोना: देश में बीते सामने आए 4,575 नए मामले, 145 मौतें दर्ज
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,575 नए मामले सामने आए और 145 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,75,883 हो गई है। इनमें से 5,15,355 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 46,962 रह गई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में स्थिति सामान्य हो गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 7,416 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,416 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,24,13,566 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,97,904 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 77.52 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,69,498 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,745 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 65,15,103 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 66,374 मौतें हुई हैं।
39,42,927 मामलों और 40,004 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,51,322 मामलों और 38,019 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 460 लोगों को संक्रमित पाया गया और पांच मरीजों की मौत हुई।
केरल में 1,791 लोगों को संक्रमित पाया गया और 111 मरीजों की मौतें हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
कर्नाटक में 197 मामले सामने आए और आठ मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 151 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और दो मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,79,33,99,555 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 18,69,103 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 44.95 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 44.95 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 60.14 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.93 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.62 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.91 करोड़ संक्रमितों में से 6.53 लाख मरीजों की मौत हुई है।