
कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 39,742 नए मामले, 535 मरीजों की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 39,742 नए मामले सामने आए और 535 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,13,71,901 हो गई है। इनमें से 4,20,551 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या मामूली कम होकर 4,08,212 हो गई है।
पिछले कुछ हफ्तों से देश में हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए करीब 40,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 39,972 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,05,43,148 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.35 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,18,756 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 45.63 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 62,58,079 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,31,429 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 32,54,064 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 15,969 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 28,93,556 मामलों और 36,352 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,46,689 मामलों और 33,889 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,269 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 224 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।
इसी तरह केरल में 18,531 लोगों को संक्रमित पाया गया और 98 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,857 मामले सामने आए और 29 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 1,819 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 27 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 43,31,50,864 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 51,18,210 खुराकें लगाई गईं। सरकार ने जुलाई मध्य से रोजाना एक करोड़ खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा था।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 19.36 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 19.36 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 41.51 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.44 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.11 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.96 करोड़ संक्रमितों में से 5.49 लाख मरीजों की मौत हुई है।