Page Loader
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 10,273 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
भारत में कोरोना वायरस के मामले

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 10,273 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

Feb 27, 2022
08:56 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आए और 243 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,16,117 हो गई है। इनमें से 5,13,724 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घटते हुए 1,11,472 रह गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन ठीक हुए 20,000 से ज्यादा मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,439 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,22,90,981 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.52 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,22,204 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 76.67 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना वायरस

ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,64,516 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,695 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 64,94,680 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 65,161 मौतें हुई हैं। 39,40,429 ​मामलों और 39,919 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,48,568 मामलों और 38,002 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले और मौतें

कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 893 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं आठ मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है। केरल में 3,262 ​लोगों को संक्रमित पाया गया और 181 मरीजों की मौतें दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। कर्नाटक में 514 मामले सामने आए और 19 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 480 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और दो मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

जानकारी

वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,77,44,08,129 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 24,05,049 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में 43.41 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 43.41 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 59.44 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.89 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.48 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.87 करोड़ संक्रमितों में से 6.49 लाख मरीजों की मौत हुई है।