NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: पांच महीने बाद दुनिया में फिर भारत में आ रहे सबसे अधिक दैनिक मामले
    अगली खबर
    कोरोना: पांच महीने बाद दुनिया में फिर भारत में आ रहे सबसे अधिक दैनिक मामले

    कोरोना: पांच महीने बाद दुनिया में फिर भारत में आ रहे सबसे अधिक दैनिक मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 04, 2021
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या बढ़ते हुए 90,000 से पार हो गई है। शनिवार को भारत में कोरोना के 93,241 नए मामले सामने आए 513 मरीजों की मौत हुई।

    इससे पहले शुक्रवार को 89,000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पांच महीनों बाद यह पहली बार था, जब यहां एक दिन में दुनियाभर में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले।

    दैनिक मामलों की संख्या में भारत ने ब्राजील और अमेरिका को पछाड़ दिया है।

    भारत

    जल्द ही पहली पीक को पार कर जाएंगे नए मामले

    दैनिक मामलों के आधार पर शुक्रवार को ही भारत ने 89,000 से अधिक मामलों के साथ ब्राजील और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया था।

    उस दिन अमेरिका में लगभग 70,000 और ब्राजील में 69,000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

    शनिवार के आंकड़ों के बाद अब भारत के नए मामलों का साप्ताहिक औसत दुनिया में सबसे ज्यादा है और यहां जल्द ही दैनिक मामले पहले पीक के आंकड़ों को पार कर जाएंगे।

    कोरोना का कहर

    पिछले साल सितंबर में बने थे ऐसे हालात

    BBC के अनुसार, भारत ने 31 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में रोजाना औसतन 62,000 नए मामले दर्ज किए थे, जो ब्राजील और अमेरिका से कम थे।

    अब ब्राजील और अमेरिका में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी और भारत में तेज हो रही है। इस हिसाब से अगर यह रुझान जारी रहता है तो भारत में रोजाना दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिलेंगे।

    बीते साल सितंबर में भारत में ऐसे हालात बने थे, जब पहली लहर पीक पर थी।

    कोरोना संक्रमण

    भारत में इससे पहले इतने मामले कब आए थे?

    भारत में बीते दिन कोरोना के 93,249 नए मामले सामने आए और 513 मरीजों की मौत हुई।

    TOI के अनुसार, इससे पहले पिछले साल 19 सितंबर को इतने मामले सामने आए थे और उसके बाद से लगातार संक्रमितों की संख्या कम होती गई है। वहीं मौतों का आंकड़ा 4 दिसंबर के बाद का सर्वाधिक है।

    देश के दैनिक मामलों के पीछे सबसे ज्यादा योगदान महाराष्ट्र का है। शनिवार को यहां लगभग 50,000 लोग संक्रमित पाए गए थे।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र के साथ-साथ इन राज्यों में भी बढ़ रहे मामले

    महाराष्ट्र में बीते दिन 49,447 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 277 मरीजों की मौत हुई।

    महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सामने आए ये सबसे ज्यादा मामले हैं।

    महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी मरीजों की संख्या में तेज उछाल देखने को मिला। इनमें से कई राज्यों में दैनिक मामलों की संख्या महीनों बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

    कोरोना वायरस

    पूरे देश में कैसे हैं हालात?

    शनिवार के इजाफे के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,24,85,509 हो गई है। इनमें से 6,91,597 सक्रिय मामले हैं और 1,64,623 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं अगर वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 7,59,79,651 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 27,38,972 खुराकें लगाई गईं।

    देश में महामारी की बिगड़ती हालात और वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अमेरिका
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट का चुनावी बॉन्‍ड की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
    पांच सीटर टिगुआन समेत भारत में जल्द लॉन्च होंगी फॉक्सवैगन की ये चार SUVs फॉक्सवैगन की कारें
    2021 ऑडी S5 स्पार्टबैक और BMW M340i Xdrive के बीच न हों कन्फ्यूज, करें तुलना ऑडी कार
    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 62,258 मामले, महाराष्ट्र में मिले लगभग 37,000 मरीज महाराष्ट्र

    अमेरिका

    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार भारत की खबरें
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन दुनिया
    प्रधानमंत्री मोदी ने की अब तक 84 विदेश यात्राएं, खर्च हुए 2,000 करोड़ रुपये चीन समाचार
    अमेरिका: भारतीय ने लॉटरी में जीते 104 करोड़ रुपये, बच्चों की पढ़ाई के लिए किये दान लॉटरी

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन मिले 19,079 नए संक्रमित, 224 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,088 नए मरीज, अब तक कुल 1.50 लाख मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 41 दिन तक लगातार गिरावट के बाद देश में बढ़े सक्रिय मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: बीते दिन देश में सामने आए 53,480 मामले, 354 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    इमरान ने दिया मोदी के पत्र का जवाब, लिखा- बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी भारत की खबरें
    कोरोना के UK और ब्राजीली वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं कोविशील्ड और कोवैक्सिन- सरकार केंद्र सरकार
    जर्मनी ने लगाई 60 साल से कम के लोगों पर एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक जर्मनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025