चुनाव आयोग मुख्यालय से 200 मीटर दूर मार्च रोका, राहुल और प्रियंका समेत कई हिरासत में
क्या है खबर?
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' निकाला। सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और नारे लगाए। इस दौरान सांसदों को आयोग मुख्यालय से 200 मीटर दूर रोक लिया गया, जिसके बाद सभी आकाशवाणी भवन के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया।
चढ़ाई
आकाशवाणी भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय में घुसने की कोशिश, हिरासत में लिया
राहुल समेत विपक्षी सांसदों ने पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय में घुसने की कोशिश की।
उन्होंने गेट में जबरदस्ती करके घुसने की कोशिश की। इस दौरान काफी भीड़ तैनात रही। बताया जा रहा है कि आकाशवाणी भवन से एक कॉरिडोर के जरिए चुनाव आयोग मुख्यालय जाना आसान है।
इस दौरान पुलिस ने उन्हें और कई सांसदों को हिरासत में ले लिया। उनको आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है।
धरना
राहुल गांधी ने बैरिकेड पर चढ़कर लहराया तिरंगा
विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने न देने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल और अन्य सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए। राहुल ने बड़ा तिरंगा झंडा लेकर उसे लहराया।
उनके साथ प्रियंका गांधी, अभिषेक बनर्जी, धर्मेंद्र यादव और अन्य सांसद भी बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस उनको नीचे उतारने की कोशिश करती रही।
कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाहे जो भी करें, ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार होना ही पड़ेगा।
अवरोधक
बैरिकेड पर चढ़े समाजवादी पार्टी के सांसद
सांसदों के मार्च के दौरान पुलिस ने मुख्यालय के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी है, जिसके बाद सभी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। इसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया।
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और अन्य पार्टी नेताओं ने पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ाई कर दी। सभी नेता आकाशवाणी भवन के बाहर अपना धरना जारी रखे रहे। खड़गे भी इसमें शामिल हैं
दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स के दूसरी तरफ तैनात है। पहला बैरिकेड संसद से 400 मीटर दूर है।
सुरक्षा
बॉडीकैम पहने दिखे पुलिस अधिकारी
दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए पुरुष कर्मियों की 27 कंपनियां और महिला कर्मियों की 4 कंपनियां लगाई गई हैं, जिनमें से प्रत्येक कंपनी में लगभग 100-115 कर्मी हैं।
संसद, संसद मार्ग गोलचक्कर और चुनाव आयोग के गेट के बाहर सहित प्रमुख स्थानों पर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस 3,000 सुरक्षा कर्मी खड़े हैं।
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा बॉडीकैम पहने दिखे। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) भी तैनात की गई है। आयोग मुख्यालय के गेट पर अवरोधक हैं।
प्रदर्शन
प्रदर्शन में कौन-कौन शामिल?
चुनाव आयोग मुख्यालय तक विपक्षी सांसदों के मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, अभिषेक बनर्जी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और कम्युनिस्ट पार्टियों के नेता शामिल होंगे।
आम आदमी पार्टी इसमें शामिल नहीं होगी। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह इस लड़ाई को अपने तरीके से लड़ रही है, इसलिए वह INDIA गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी।
ट्विटर पोस्ट
चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा
#WATCH | Delhi: Security tightened outside the Election Commission of India office, ahead of the INDIA bloc MPs' protest march from Makar Dwar to here, over CEC Gyanesh Kumar matter. pic.twitter.com/AY0VfRLyuS
— ANI (@ANI) October 6, 2026
ट्विटर पोस्ट
विपक्ष का विरोध मार्च
LIVE: Opposition MP's Protest March Against Vote Chori | Parliament House to EC Office, New Delhi https://t.co/gjBEWClaCA
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
ट्विटर पोस्ट
बैरीकेड पर चढ़े राहुल
𝗩𝗼𝘁𝗲 𝗖𝗵𝗼𝗿𝗼𝗻 𝗞𝗲 𝗞𝗵𝗶𝗹𝗮𝗳, 𝗝𝗮𝗻𝘁𝗮 𝗞𝗲 𝗦𝗮𝗮𝘁𝗵 ✊ pic.twitter.com/3js41YhHz5
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026